news-details

काव्य संसद ने वृक्षों के संरक्षण के लिए प्रारंभ किया अभियान, एक-एक पेड़ गोद लेंगे काव्य संसद् के साहित्यकार, करेंगे नौ माह तक संरक्षण

रायगढ़- काव्य संसद् डॉट ऑनलाईन साहित्य समूह से जूड़े प्रदेश के साहित्यकारों के द्वारा वृक्षों के संरक्षण के संकल्प अभियान-2020 प्रारंभ किया गया है। काव्य संसद से जूड़े राज्य के समस्त जिलों के साहित्यकारों के द्वारा पर्यावरण एवं वृक्षारोपण के लिए इस अभियान की शुरुआत किया गया है। काव्य संसद के संस्थापक पुखराज यादव प्राज ने बताया कि पर्यावरण एवं वृक्षों के संरक्षण के लिए हम सभी साहित्यकारों के द्वारा एक संकल्प अभियान प्रारंभ किया गया है। जिसमें काव्य संसद के साहित्यकारों के द्वारा एक-एक फलदार पौधे को गोद लिया जायेगा। साथ ही जैसे एक माता शीशु को गर्भ में नौ माह और जन्म के पश्चात भी आजीवन संरक्षण करती है। ठीक उसी प्रकार हम समस्त साहित्यकारों के द्वारा गोद लिए पौधे का संरक्षण किया जायेगा। पौध-रोपण के उपरांत उसका संरक्षण अति आवश्यक होता है। अन्यथा संरक्षण के अभाव में वृक्षारोपण सफल सिद्ध नहीं होता है। मैं आभारी हूं कि काव्य संसद साहित्य परिवार के जिसमें सूरजपुर से सुकमा तक के साहित्यकार जूड़े हैं। और वे इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रयासरत हैं।

सह- संस्थापक सुन्दर लाल डडसेना"मधुर"ने बताया कि काव्य संसद के माध्यम से वृक्षों के संरक्षण के लिए राज्य के सभी जिलों के साहित्यकारों ने संकल्प 2020 अभियान में भाग लिया।साहित्यकर न केवल साहित्य सृजन करता है बल्कि समाज सेवा,लोगों को जागरूक करने का कार्य करता है और संकल्प 2020 लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करने का एक माध्यम है, जिससे समाज में नया संदेश जाए और लोग वृक्षारोपण के प्रति सजग हो जाएं।



काव्य संसद के मीडिया प्रभारीद्वय डिग्री लाल जगत निर्भीक व संतोष गुप्ता ने बताया कि इस अभियान का प्रारंभ काव्य संसद के पहल से हुआ। जिसमें इको केयर साइंस क्लब, एस पी पब्लिकेशन कानपुर, नवसृजन साहित्य मंच खरसिया एवं काव्यांजलि वेब पेज के द्वारा इस अभियान का प्रसार किया जा रहा है। काव्य संसद के द्वारा इसके पूर्व जन चेतना के लिए कई जागरूकता अभियान चलाये गए हैं। वहीं भावी समय में भी काव्य संसद के साहित्यकारों के द्वारा लोकहित में अवश्य ही नव प्रयोग किये जायेंगे। एक साहित्यकार का कार्य केवल साहित्य सृजन तक नहीं, अपितु समाज में पथप्रदर्शन एवं समाज हित के लिए लोगों को जागरूक रखने की भी जिम्मेदारी है।

संकल्प-2020 के सफलता के लिए गिरिजा पांडे, माधवी गणवीर, बजरंग लाल सैनी, संजय वासनिक, कु. दीपमाला यादव, रश्मि अग्निहोत्री, सुन्दर लाल डडसेना, पुखराज प्राज, डिग्री लाल जगत, मीरा आर्ची चौहान, नलिनी बाजपेयी, नागेश कश्यप, सीमा साहू, सरस्वती चौहान, लक्ष्मण प्रसाद साहू, पदमा साहू, गोमती सिंह, बिजेन्द्र कुमार यादव, स्वपन बोस, गौतम साहू, शैलेन्द्र चेलक, सुमिधा सिदार, दूजराम साहू, विनोद कुमार, डिजेंद्र कुर्रे, धनीराम नंद, संतोष गुप्ता,तारा पांडेय, प्रिया गुप्ता,कृष्ण ध्रुव,प्रिया गुप्ता,रेणुका तिर्की,चेतन सिंह,सहित विभिन्न साहित्यकारों की महती भूमिका रहेगी।





अन्य सम्बंधित खबरें