बेमचा में 44 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त - CG Sandesh

बेमचा में 44 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त

महासमुंद पुलिस ने ग्राम बेमचा में 44 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त कर मामला दर्ज किया है.  पुलिस ने बताया कि 6 जून को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि गायत्री मंदिर के पीछे खाली मैदान ग्राम बेमचा में एक व्यक्ति अवैध रूप से बिक्री हेतु शराब रखा हुआ, पुलिस की टीम मुखबिर के बताये स्थान गायत्री मंदिर के पीछे,  खाली मैदान,  ग्राम बेमचा पहुंचकर घेराबंदी किया जहां एक व्यक्ति एक प्लास्टिक के पीले रंग की बोरी में कुछ सामान रखा था. जिसका नाम पता पूछने पर वह अपना नाम इतवारी साहू पिता लक्ष्मीनाराण साहू उम्र 27 साल निवासी बेमचा का होना बताया. जिसके के कब्जे से पुलिस ने 44 पौवा देशी प्लेन शराब कीमत करीब 3520 रूपये को जप्त कर अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया.


अन्य सम्बंधित खबरें