62 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त
कोमाखान पुलिस ने ग्राम रटापाली में 22 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त कर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि 6 जून को मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि ग्राम राटापाली में तालाब मेड़ के उपर एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है, मुखबीर की सूचना पर पुलिस की टीम ग्राम राटापाली के तालाब मेंड़ में पहुंची तो बबुल झाड़ के नीचे एक आदमी थैला रखकर दिखाई दिया. जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया तो उक्त व्यक्ति ने नाम देवचरण पटेल पिता पुनीत राम पटेल उम्र 35 वर्ष राटापाली का निवासी होना बताया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से से एक प्लास्टिक थैला के अंदर रखे 22 पौवा देशी प्लेन शराब किमत 1760 रूपये बिक्री रकम 100-100 के दो नोट 200 रूपया जुमला 1960 रूपये को जप्त कर धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया.
वहीँ मुखबिर की सुचना पर दरबेकेरा जाने वाली कच्ची रास्ता मुर्गी फार्म के पास दबिश देकर घेराबंदी किया जहाँ कुछ समय बाद दो व्यक्ति एक मो.सा. के बीच में कुछ सामान रखे आते दिखाई दिये जिन्हे रोककर नाम पता पुछा गया जो अपना नाम (1) अनिल शर्मा उम्र 38 वर्ष (2) ईश्वर निषाद उम्र 22 वर्ष दोनों साकिनान झलमला थाना कोमाखान जिला महासमुंद का निवासी होना बताया जिनके संयुक्त कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर रखे 40 पौवा गोवा स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब किमत 4800 रूपये एक काला कलर का हीरो सुपर स्प्लेन्डर मोटर सायकल किमत 25000 रूपये को जप्त कर अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया.