शराब लेने के लिए नहीं दी मोटर सायकल तो लगा दी आग. - CG Sandesh

शराब लेने के लिए नहीं दी मोटर सायकल तो लगा दी आग.

महासमुंद के ग्राम बेमचा में शराब लेने जाने हेतु मोटर सायकल नहीं देने पर मोटर सायकल को जला देने का मामला सामने आया है.  मिली जानकारी के अनुसार कुन्दन 7 जून को दोपहर 03.00 बजे अपने मो0सा0 क्रमांक CG 06 GH 7662 को खल्लारी मंदिर के नीम पेड़ के पास रखा था. उसी समय आरोपी दिलीप निषाद आया और उसके मोटर सायकल को शराब लेने जाने हेतु मांग करने लगा. जिसे कुंदन द्वारा नही देने पर आरोपी दिलीप ने मोटर सायकल को माचिस मारकर जला दिये जिससे मोटर सायकल जल गया. मामले में पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 435 आईपीसी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.



अन्य सम्बंधित खबरें