क्वारनटाईन सेंटर से 5 व्यक्ति के भागने का मामला दर्ज. - CG Sandesh

क्वारनटाईन सेंटर से 5 व्यक्ति के भागने का मामला दर्ज.

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम कोमा के क्वारनटाईन सेंटर से दो व्यक्तियों के भागने पर मामला दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार 31 मई को क्वारन्टाईन सेन्टर शास0 मिडिल स्कुल कोमा में डिगेश्वर एवं नीलक को जिला बरगढ(उडिसा) से आने के कारण क्वारेंटाईन किया गया था. किंतु 08 जून को 04.00 बजे ये क्वारेंटाईन सेंटर से भाग गये और कोरोना संक्रमण के धाराओ का उल्लंघन किया. जिससे पुलिस ने आरोपयों के विरूद्ध अपराध धारा 188, 269, 270, 34 आईपीसी एवं 3 ईपीआई पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

वहीं सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम लिमगांव में स्कुल भवन से बिना सूचना के तीन लोग घर चले जाने पर मामला दर्ज किया गया है.  जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत लिमगांव में अन्य राज्य से 03 व्यक्ति आये थे जिसमें से 02 पुरूष और 01 महिला (हाई स्कुल भवन) लम्बोदर, भोजपति व सफेद बाई ये तीनों लिमगांव में ठहरे हुए थे जो कि 8 जून को रात्रि को बिना सरपंच,पंच,सचिव एवं नोडल अधिकारी को सूचित किये अपने-अपने घर चले गये. जिसपर पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 188 आईपीसी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें