शराब दुकान खुलने की टाइमिंग हुई चेंज...! अब इस समय तक खुलेगी... - CG Sandesh

शराब दुकान खुलने की टाइमिंग हुई चेंज...! अब इस समय तक खुलेगी शराब दुकाने...!

आबकारी मंत्रालय ने आदेश जारी कर शराब दुकानों के समय में आंशिक परिवर्तन किया है।  मंत्रालय ने कुछ घंटे पहले जारी आदेश में संशोधन कर शराब दुकान खुलने के समय में दो घंटे का इजाफा किया है। मंत्रालय से जारी पत्र के अनुसार अब शराब दुकान सुबह 8 बजे से खुलकर शाम 9 बजे बन्द होगी।

बताते चलें कि कुछ घंटे पहले शासन ने शराब दुकान खुलने का समय सुबह 8 बजे निर्धारित किया था, और दुकान बन्द होने का समय शाम 7 बजे तय किया था। लेकिन देर शाम शासन ने एक आदेश जारी कर पुराने आदेश में आंशिक संशोधन किया है।

शराब दुकान खुलने का समय सुबह 8 बजे ही रहेगा। लेकिन बन्द होने के समय दो घंटा बढ़ाकर शाम 7 की वजाय शाम 9 बजे कर दिया गया है। बहरहाल मदिरा प्रेमियों को खुशी है। वहीं मामले को लेकर जनप्रतिनिधियों से अलग अलग प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं...

क्या ये फैसला सही है?

एक तरफ प्रशासन पूर्ण शराबबंदी की बात कहकर लोगों को गुमराह कर रही है परन्तु शराबबंदी तो दूर की बात निर्धारित समय मे कमी करने के बदले और बढाने पे तुली है। सरकार के सोच अनुसार सिर्फ़ शराबी बन्धु ही अर्थ व्यवस्था को पटरी पर ला सकते हैं। ऐसे ही टाइमिंग बढ़ती रही तो इन योद्धाओं को मेडल देने से भी नही चुकेगी। सिर्फ हमारे प्रदेश की बात नही पूरे भारत मे यही हाल है कि इस मंदी के दौर में सिर्फ शराबी ही हैं जो देश को उबार सकते हैं। फिलहाल शासन के आदेश से तो यही अंदेशा लगता है।।



अन्य सम्बंधित खबरें