ढाबे में चल रहा था जुआ, कार्रवाई करने पहुंची पुलिस ने 6 लाख ... - CG Sandesh

ढाबे में चल रहा था जुआ, कार्रवाई करने पहुंची पुलिस ने 6 लाख 27 हजार, 2 कार और 2 मोटर साइकिल किया जप्त.

सरायपाली पुलिस ने ढाबे में चल रहे जुआ फड़ में 6 जुआरियों को गिरफ्तार कर आरोपियों से 6 लाख 27 हजार, 2 कार और दो मोटर साइकिल बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिली कि  बोड़सरा के एक ढाबे में कुछ जुआरियों जुआ फड़ लगा कर लाखों रुपये का दांव लगा रहे है. मुखबिर की सूचना पर सरायपाली थाना प्रभारी मल्लिका तिवारी ने ढाबे में छापा मारकर सभी 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. और जुआरियों से 6 लाख 27 हजार 50 रुपए, 2 कार, 2 मोटर साइकिल पुलिस ने बरामद कर मामले में आरोपी 1 – किशन पटेल पिता गंगाराम 45 ग्राम पाटसेन्द्री , 2- लखपति पटेल पिता जगदीश 34 ग्राम पाटसेन्द्री,3 – नीलाम्बर पटेल पिता चंद्रशेखर 30 ग्राम पाटसेन्द्री , 4 – हरिराम पिता वेदप्रकाश 34 ग्राम पलसापाली , 5 निरंजन मानिकपुरी पिता मंगलू 40 पलसापाली और 6 – ख़िरसगर पिता चक्रधर 40 ग्राम पेलागड के  खिलाफ 13 जुआ एक्ट 188, 269, 270 की कार्रवाई की जा रही है.


अन्य सम्बंधित खबरें