सत्ता के नशे में चूर कांग्रेसी नेता के बेटे रज्जू भाटिया ने दी मंडल संयोजक को फोन पर अनलिमिटेड गालियां..!
मंडल संयोजक भीमसेन स्वर्णकार ने रज्जू भाटिया के खिलाफ कांसाबेल थाने में ऑडियो क्लिप के प्रमाण के साथ शिकायत दर्ज कराई
हॉस्टल अधीक्षक पर भी वसूली का लगाया आरोप..!
जशपुर जिले के कांसाबेल क्षेत्र का मामला...
कांसाबेल जनपद उपाध्यक्ष व जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुलवंत सिंह भाटिया का बेटा है रज्जू भाटिया
ऑडियो में वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह का भी रज्जू भाटिया द्वारा जिक्र किया गया है।
सत्ता का नशा सिर चढ़कर कैसे बोलता है इसका ताजा नमूना देखना हो तो जशपुर के सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस ऑडियो को जरुर सुनिये ।यह ऑडियो कांसाबेल जनपद उपाध्यक्ष व जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुलवंत सिंह भाटिया के बेटे रज्जू भाटिया और कांसाबेल के छात्रावास मंडल संयोजक भीमसेन स्वर्णकार के बीच हुई बात चीत का है ।इस ऑडियो में रज्जू भाटिया मंडल संयोजक भीमसेन स्वर्णकार को अनलिमिटेड गालियां देते हुए सुने जा रहे हैं। ऑडियो के मूताबिक रज्जू भाटिया इसलिए गुस्से में है क्योंकि उनके पिता को लेकर मंडल संयोजक ने कुछ टिप्पणी कर दी थी।हांलाकि ऑडियो मे मण्डल संयोजक बार बार यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि उन्होंने उनके पिता के बारे में कोई टिप्पणी नहीं कि लेकिन रज्जू भाटिया उसकी एक भी बात सुनने को तैयार नहीं है और लगातार गालियों की बौछार कर रहा है।मंडल संयोजक एवं सोशल मीडिया के जरिये ऑडियो उपलब्ध कराया गया है लेकिन ऑडियो में बेशर्म भाषाओं की बहुलता होने के चलते हम आपको ऑडियो नही सुना सकते ।इस ऑडियो में वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह का भी रज्जू भाटिया द्वारा जिक्र किया गया है।
इस मामले में तब नया मोड़ आ गया जब मंडल संयोजक भीमसेन स्वर्णकार ने रज्जू भाटिया के खिलाफ कांसाबेल थाने में ऑडियो क्लिप के प्रमाण के साथ शिकायत दर्ज करा दिया। शिकायत में मंडल संयोजक ने बड़ा खुलाशा किया है । इनके द्वारा की गई शिकायत में कांसाबेल के हॉस्टल अधीक्षक का भी जिक्र है ।मंडल संयोजक की माने यो रज्जू भाटिया और हॉस्टल अधीक्षक मिलकर विकासखंड के सभी छात्रावासों से वसूली करने में एकदूसरे का मिलकर सहयोग करते हैं और जब उन्होंने वसूली पर आपत्ति जताई तो रज्जू भाटिया एकबारगी बौखला गया और उसे फोन में ही भद्दी भद्दी गालियां देने लगा।मंडल संयोजक ने शिकायत में बताया है कि स्वसहायता समूह के माद्यम से छात्रावासो में समानो का वितरण माह मार्च किया गया जिसमें श्री राकेश तिग्गा हॉस्टल अधीक्षक शा0प्री0में0बालक छात्रावास बटाइकेला रणवीर भाटिया से मिला करता है छात्रावासो में इसी के माध्यम से लेंन देन करता है रज्जु भाटिया एवं राकेश तिग्गा का संबंध सीधे सहायक्त आयुक्त से है जिसमे पहले3000/रु0कमीसन कहा गया बाद में1000/रु0प्रति छात्रावास राकेश के माध्यम बिल दिया गया और वसूलने कहा गया कम समान दे कर ज्यादा का बिल दिया जा रहा है मेरे द्वारा कमीसन देने से मना करने के कारण बौखलाए रज्जु भाटिया ने मेरे मान सम्मान को ठेस पहुचने व गंदी गंदी गालियां देते हुवे झूठे केस में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी|
रज्जु भाटिया द्वारा16000रु0हर महीने देने के लिए बाध्य किया जा रहा है पूर्व में ऐस0के0वाहने कांसाबेल में सी0ई0ओ0के पद पर पदस्थ थे जिससे उनके सम्बन्ध थे अपने पिता व सत्ता के मद में चूर रज्जु भाटिया आए दिन अधिकारी, कर्मचारियों से बहुत सारे नियम विरुद्ध काम के लिए दबाव बनाया जाता है मना करने पर ट्रांसफर और सस्पेंट करवाने धमकी देता है..!
कांसाबेल के थाना प्रभारी अमर नाथ शुक्ला ने कहा कि रणवीर सिंह भाटिया के विरुद्ध अवेध वसूली एवं गाली गलौज करने का रिपोर्ट दर्ज किया गया है मामले की छान बिन कर आगे की कार्यवाई की जायगी।
इस सम्बंध में जब रज्जु भाटिया से दूरभाष पर उनका पक्ष लेना चाहा तो उन्होंने कहा-‘थोड़ी देर में पूरी बात बताऊंगा अभी दूसरे काम मे व्यस्त हूँ “..