ग्राम सरकड़ा के सचिव  की शिकायत जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी... - CG Sandesh

ग्राम सरकड़ा के सचिव की शिकायत जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी पास

पिथौरा गौरव चंद्राकर. ग्राम सरकड़ा विकास खण्ड पिथौरा जिला महासमुन्द में पदस्थ सचिव सुखसागर जगत की कार्यप्रणाली पंचायत हित में नही है वह कभी समय पर पंचायत आता नही है ना ही सरपंच उपसरपंच का कॉल अटेंड करता है वह अपने हिसाब से आता है कोई भी जानकारी मांगने पर जानकारी नही देता।सुखसागर जगत के इस व्यवहार से हम सभी पंचायत प्रतिनिधि एवम समस्त ग्रामवासी बहुत ही ज्यादा परेशान है । कुछ जानकारी मांगने पर सचिव द्वारा बोला जाता है कि ये मेरा मूल पंचायत नही है मैं इस पंचायत में अतिरिक्त प्रभार में हु ऐसा जवाब दिया जाता है अभी बाहरी प्रवासी का आना हो रहा है गांव में जिसमे भी सचिव द्वारा एक भी दिन अपनी उपस्थिति नही दिया गया है और नजरअंदाज किया जा रहा है पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्यवाही नही हो रहा है जिससे पंचायत प्रतिनिधि आक्रोश है अगर कोई कार्यवाही नही होती तो अपनी गुहार लेकर जिला कलेक्टर के पास शिकायत करने की तैयारी है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें