तीन सब्जी विक्रेता, और दो चिकित्सा कर्मी हुवे पॉजिटिव...!छत्तीसगढ़ में कम्युनिटी संक्रमण का खतरा बढ़ने के आसार...!
लगातार लोगों के संपर्क में थे ये लोग..
सब्जी विक्रेता संक्रमित बुधवारी बाजार, मठपारा, कैलाश नगर बिरगांव क्षेत्र के हैं
इनकी कांटेक्ट हिस्ट्री खंगालना एक चुनौती
दो स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित हुए जो माना कोरोना वार्ड और जिला अस्पताल रायपुर में सेवाएं दे रहे थे।
अब तक हमारा छत्तीसगढ़ कोविड-19 से लड़ भी रहा था और विजय भी मिल रही थी..
प्रदेश भर में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों के मिलने का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, परन्तु मृत्यु दर अन्य राज्यो के अपेक्षा कम रही है तथा रिकवर भी ज्यादा हो रहे हैं।
परन्तु..! हाल ही में राजधानी में तीन सब्जी विक्रेताओं, दो चिकित्साकर्मी भी कोरोना मरीज मिले हैं। जोकिं लगातार लोगों के संपर्क में थे, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग जैसे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र में ऐसे प्रकरणों के लगातार मिलने के बाद विशेषज्ञ छत्तीसगढ़ में कम्युनिटी संक्रमण का खतरा बढ़ने की बात कर रहे हैं. जो कि छत्तीसगढ़ के लिए काफी घातक सिद्ध हो सकता है.
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि तीनों सब्जी विक्रेता संक्रमित बुधवारी बाजार, मठपारा, कैलाश नगर बिरगांव क्षेत्र के हैं। जिन परिस्थितियों में ये तीन पॉजिटिव केस सामने आए हैं, उन्हें देखते हुए स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। क्योंकि इनकी कांटेक्ट हिस्ट्री खंगालना एक चुनौती के तौर पर देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि सब्जी बेचने वाले संक्रमितों के संपर्क में हजारों की संख्या में लोग आए हैं। इधर से दो स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित हुए जो माना कोरोना वार्ड और जिला अस्पताल रायपुर में सेवाएं दे रहे थे। प्रशासन ने संक्रमित मिले सभी क्षेत्रों को सील कर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों बिलासपुर सिम्स के चिकित्सक व स्टाफ भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.
संक्रमण किससे हुआ यही नहीं पता रहेगा तो कैसे होगा उपचार??
बड़ी संख्या में ऐसे प्रकरण आ रहे हैं जिनमें यही पता नहीं चल पा रहा है कि संक्रमित व्यक्ति को यह संक्रमण किससे मिला. अब सवाल ये उठता है ऐसे में संक्रमण फैलाने वाले व्यक्ति की पहचान कैसे होगी, उसका उपचार कैसे होगा और सबसे बड़ी बात यह है कि उससे संक्रमण कितनों को फैला है या फैल सकता है. ऐसे प्रकरणों से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.