12 वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम कल होगा घोषित...छत्तीसगढ़ माध्... - CG Sandesh

12 वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम कल होगा घोषित...छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दी जानकारी

रायपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 12वीं कक्षा के परिणाम 23 जून को घोषित किए जाएंगे। शिक्षामंत्री डा. प्रेमसाय सिंह द्वारा इसका ऐलान किया जाएगा। यदि किसी कारणवश 23 जून को नतीजे घोषित नहीं किए जा सके तो 24 जून को माशिम 12वीं के परिणाम जारी कर देगा। कोरोना संक्रमण के कारण बारहवीं के परिणामों में पहले ही देर हो चुकी है। अधिक देर के कारण छात्रों को दिक्कत न हो, इसलिए माशिम दसवीं के परिणाम तैयार होने का इंतजार किए बगैर केवल बारहवीं कक्षा के परिणाम कल घोषित कर रहा है।

जानकारी के अनुसार 12वीं कक्षा का मूल्यांकन संबंधित कार्य पूर्ण कर लिया गया है। परीक्षा परिणाम भी बनकर तैयार है। गौरतलब है कि इससे पूर्व माशिम 20 जून से पहले दोनों बोर्ड कक्षाओं के परिणाम जारी करने की तैयारी में था, लेकिन ऐन वक्त पर स्कूलों द्वारा आंतरिक मूल्यांकन के अंक माशिम को न भेजे जाने के कारण तय तिथि पर नतीजे घोषित नहीं किए जा सके। गौरतलब है कि 2,72,809 छात्रों ने इस वर्ष 12वीं कक्षा की परीक्षा दी है।


अन्य सम्बंधित खबरें