छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, 3.6 मापी गई तीव्रता - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, 3.6 मापी गई तीव्रता

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 3.6 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र जगदलपुर से 125 किलोमीटर दूर पूर्व-उत्तर पूर्व में था। NCS के अनुसार भूकंप शाम 7.46 बजे आया।

पिछले कुछ दिनों से भारत में लगातार कम तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, ओडिशा में कम तीव्रता के भूकंप के झटके आ चुके हैं।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह में देश में कम तीव्रता के 26 भूकंप आए हैं। कल दोपहर ही देश के उत्तर-पूर्वी राज्य मिज़ोरम में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 5.1 थी।


अन्य सम्बंधित खबरें