10वीं-12वीं के परीक्षा परिणामों से असंतुष्ट विद्यार्थी घर बै... - CG Sandesh

10वीं-12वीं के परीक्षा परिणामों से असंतुष्ट विद्यार्थी घर बैठे कैसे करे पुनर्मूल्यांकन का आवेदन..कब तक है अंतिम डेट..जानिए

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी 10वीं और 12वीं के नतीजों से असंतुष्ट छात्र 8 जुलाई तक पुनर्गठना व पुनर्मूल्यांकन के आवेदन कर सकते है. आवेदन माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर ही स्वीकार किए जाएंगे

कैसे करे घर बैठे आवेदन

माशिमं की वेबसाइट पर क्लिक करते ही एक विंडो खुलेगा। इसमें पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन या उत्तर पुस्तिका की छाया प्रति के इच्छुक छात्र को अपना रोल नंबर लिखकर कर क्लिक करना होगा। इसके साथ ही स्क्रीन पर संबंधित छात्र का परीक्षाफल दिखने लगेगा। इसमें पुनर्गणना के लिए आरटी, पुनर्मूल्यांकन के लिए आरवी और उत्तर पुस्तिका की छाया प्रति के लिए पीसी लिखा है। उसमें क्लिक करते ही आवेदन का प्रारूप खुलेगा। किसी को कोई कन्फ्यूजन है तो वे स्कूल के प्रिंसिपल से जानकारी ले सकते हैं।

आवेदन में देनी निम्न जानकारियां देनी होंगी--

आवेदन का प्रारूप सामने आने पर उसमें आरटी, आरवी और पीसी का विकल्प सामने आएगा। उसमें किसी एक का चयन करना होगा। इसमें अपने घर का पता स्पष्ट लिखना होगा, ताकि पत्र व्यवहार करते समय या माशिमं कोई सूचना भेजी जाती है तो वह छात्र के बताए पते पर बिना किसी परेशानी के आसानी से पहुंच सके। इसके बाद इसमें सबमिट का बटन आएगा। उसमें क्लिक करते ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। बोर्ड का दावा है कि नंबर बढ़ने या घटने की सूचना छात्रों को प्रॉपर समय में दी जाएगी। इसकी मॉनीटरिंग भी की जाएगी।

छात्र 15 दिन तक कर सकते है आवेदन

माशिमं के आला अधिकारियों के अनुसार नतीजे 23 जून को घोषित किए जा चुके हैं। इसके 15 दिन बाद तक जो अपने नतीजे से असंतुष्ट हैं, वह पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन, उत्तर पुस्तिका की छाया प्रति या फिर इनमें से कोई दो या कोई एक काम के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी 10वीं और 12वीं के नतीजों से असंतुष्ट छात्र 8 जुलाई तक पुनर्गठना व पुनर्मूल्यांकन के आवेदन कर सकते है. आवेदन माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर ही स्वीकार किए जाएंगे


अन्य सम्बंधित खबरें