मेकाहारा के MBBS डॉक्टर पर बलात्कार का आरोप, शादी का झांसा देकर किया दैहिक शोषण..!
रायपुर, राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा में MBBS डॉक्टर पर बलात्कार का आरोप लगा है। अंबिकापुर की रहने वाली एक आयुर्वेदिक महिला डॉक्टर ने उन पर रेप का आरोप मढ़ते हुए इसकी शिकायत रायपुर के डीडी नगर थाना पुलिस से की है। महिला की शिकायत पर जांच के बाद पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ रेप की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
शादी के नाम पर किया शोषण
मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के सबसे बड़े अंबेडकर अस्पताल में पदस्थ MBBS PG डॉक्टर दीपांकर साहू के खिलाफ डीडी नगर थाना पुलिस में पीड़ित महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि वो रायपुर के डीडी नगर सेक्टर 2 में किराए का मकान में रहती है और पिछले 2 सालों से आरोपी डॉक्टर उससे शादी करने का वादा करके शारीरिक शोषण कर रहा है। दीपांकर पर आरोप है कि उन्होंने शादी का झांसा देकर दो साल तक एक युवती का शारीरिक शोषण किया है.
डीडीनगर थाना प्रभारी योगिता खापर्डे के मुताबिक अंबिकापुर निवासी एक आयुर्वेदिक महिला डॉक्टर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके साथ मेकाहारा में पदस्थ दीपांकर साहू ने दुष्कर्म किया है। महिला डॉक्टर का कहना है कि डॉ. दीपांकर ने शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया है.
पीडि़ता की रिपोर्ट पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच की जा रही है. फिलहाल आरोपी निमोरा सेंटर में क्वारेंटाइन है. वह भी अंबिकापुर इलाके में वाड्रफनगर का रहने वाला है।
क्वारंटाइन में है डॉक्टर
महिला ने आरोपी डॉक्टर से जब शादी करने की बात की तो उसने इंकार कर दिया। जिसके बाद पीडित महिला डॉक्टर ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो जांच में सभी बाते सही पाए जाने के बाद डॉक्टर के खिलाफ रेप की धाराओ में मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी डॉक्टर मेकाहारा के कोरोना वार्ड में ड्यूटी करने के बाद निमोरा स्थित क्वांरटाइन सेंटर में 14 दिन की अवधि व्यतीत कर रहे हैं।