गांजा की बड़ी कार्यवाही के बाद शराब कोचियों पर नकेल कसने की क... - CG Sandesh

गांजा की बड़ी कार्यवाही के बाद शराब कोचियों पर नकेल कसने की कार्यवाही जारी

बागबाहरा पुलिस अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री पर लगातार नज़र रखी जा रही थी, कि 26 जून 2020 को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम मनबाय का बंसीलाल महिलांगे अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है, सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी बंसीलाल महिलांगे पिता कुसवा राम उम्र 39 वर्ष के निवास पर रेड कर जरीकेन और बोतलों में भरी करीब 15 लीटर महुआ शराब(कीमती 3000 रुपये) पकड़ कर अपराध क्रमांक 112/2020 धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा.

उक्त कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक इंद्र कुमार ठाकुर, आरक्षक हीरालाल अकोनिया, नंद कुमार सिदार शामिल रहे.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें