5 जुलाई तक बंद रहेंगे बार और रेस्टोरेंट, राज्य सरकार ने जारी... - CG Sandesh

5 जुलाई तक बंद रहेंगे बार और रेस्टोरेंट, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 5 जुलाई तक सभी होटल बार और रेस्टोरेंट बंद रहेंगे। बता दें इसके पहले राज्य सरकार ने सभी रेस्टोरेंट होटल और बार को 28 जून तक बंद रखने के निर्देश दिए थे। अब 5 जुलाई 2020 तक बंद रखने के लिए आदेश जारी किया गया है।

इसके पहले 95 दिन बाद होटल, रेस्टोरेंट और शॉपिंग मॉल को अनुमति दी गई थी, हालांकि इस दौरान सभी संस्थानों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य कर दिया गया था। नियमों के मुताबिक होटल-रेस्टोरेंट या पार्टी लॉन में अभी अधिकतम 50 लोगों के लिए सार्वजनिक कार्यक्रमों की अनुमति दी गई थी। अब 5 जुलाई 2020 तक बंद रखने के लिए आदेश जारी कर दिया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें