स्वास्थ्य एवमं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रायगढ़ को पुनः नये र... - CG Sandesh

स्वास्थ्य एवमं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रायगढ़ को पुनः नये रेड, ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन में बांटा देखिए आप किस ज़ोन में आते है......!

राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई सूची अधिसूचित की है. केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में पुनः वर्गीकृत किया गया है.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 28 जून की स्थिति के आधार पर यह वर्गीकरण किया गया है. वर्तमान जारी जोन सूची के आधार पर रायगढ़ जिले के ब्लाक पुसौर, सारंगढ़, खरसिया, लैलूंगा, लोइंग धर्मजयगढ़, बरमकेला रेड जोन में हैं. तो वही रायगढ़ नगर निगम शहरी क्षेत्र को स्वास्थ विभाग द्वारा रेड जोन में रखा गया है. रायगढ़ जिले का एकमात्र घरघोड़ा ब्लाक की ऐसा है जो अभी ऑरेंज जोन में है.




author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें