पाकिस्तान के छह क्रिकेटर कोरोना जांच में निगेटिव - CG Sandesh

पाकिस्तान के छह क्रिकेटर कोरोना जांच में निगेटिव

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को बताया कि छह क्रिकेटरों के कोरोना वायरस जांच के दूसरे नतीजे निगेटिव आये हैं और वे टीम के साथ इंग्लैंड में जुड़ सकते हैं ।

इनमें सलामी बल्लेबाज फखर जमां, हरफनमौला मोहम्मद हफीज, लेग स्पिनर शादाब खान, विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान, तेज गेंदबाज वहाब रियाज और मोहम्मद हसनैन शामिल हैं ।

इनका तीन दिन के भीतर दूसरी बार कोरोना वायरस टेस्ट कराया गया था ।

पीसीबी ने बताया कि सोमवार को इनकी दोबारा जांच हुई । अब क्रिकेट बोर्ड इनके इंग्लैंड जाने का इंतजाम करेगा ।

पाकिस्तान की 20 सदस्यीय टीम रविवार को इंग्लैंड रवाना हो गई जहां उसे अगस्त और सितंबर में तीन टेस्ट और तीन टी20 मैच खेलने है । टीम वोर्सेस्टरशर में है जहां वह 13 जुलाई तक पृथकवास में रहेगी ।


अन्य सम्बंधित खबरें