ऑस्ट्रेलिया के एक राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़ने के खेल ग... - CG Sandesh

ऑस्ट्रेलिया के एक राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़ने के खेल गतिविधियों पर पड़ा असर

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में कोविड-19 महामारी के मामले बढ़ने के कारण पेशेवर खेल गतिविधियों की वापसी मुश्किल हो गयी है।

विक्टोरिया में सोमवार को 75 नये मामले मिले जिसके बाद क्वीन्सलैंड राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने दूसरे राज्यों से लगने वाली सीमा को बंद कर दिया है। इससे सबसे ज्यादा असर ‘ऑस्ट्रेलियन रूल्स फुटबॉल’ पर पड़ेगा।

क्वीन्सलैंड के नयी दिशानिर्देश के मुताबिक अगर राज्य की किसी टीम ने विक्टोरिया की राजधानी मेलबर्न की किसी टीम या मेलबर्न का दौरा करने वाली टीम के खिलाफ खेला तो खिलाड़ियों को 14 दिन पृथकवास में रहना होगा।

ऑस्ट्रेलिया फुटबॉल लीग की 10 टीमें विक्टोरिया से है। इस दिशानिर्देश के कारण पांचवें दौर के छह टीमों के मैच प्रभावित हुए है।

लीग के प्रमुख गिलॉन मैलचलन ने आशंका जतायी कि इससे और अधिक मैच प्रभावित होंगे।


अन्य सम्बंधित खबरें