मेट्रो हॉस्पिटल के सभी मेडीकल स्टॉफ की कोरोना जांच रिपोर्ट आ... - CG Sandesh

मेट्रो हॉस्पिटल के सभी मेडीकल स्टॉफ की कोरोना जांच रिपोर्ट आयी नेगेटिव..!

कल सुबह-सुबह रायगढ़ वासियों को विचलित कर देने वाली खबर मिली थी कि मेट्रो हॉस्पिटल में एक ऐसा मरीज ईलाज कराने आया था को कोरोना से संक्रमित था। रायगढ़ के मेट्रो अस्पताल में ईलाज के लिए सप्ताह भर पूर्व को मोनेट कर्मचारी किसी दूसरी बीमारी का ईलाज कराने OPD आया था. 03 दिन तक अपना ईलाज मेट्रो में कराने के बाद था वो टाटानगर ईलाज हेतू चला गया. टाटा में उसका कोरोना जांच हुआ तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव जिसकी सूचना मोनेट प्रबन्धन ने मेट्रो अस्पताल प्रबंधन को दिया.

अपना बेहतर ईलाज कराने के लिए वह टाटा चला गया था जहां टाटा के अस्पताल ने उसका कोरोना जांच किया तो पता चला वो पॉजिटिव है. मोनेट प्रबन्धन ने उसके पॉजिटिव होने की सूचना मेट्रो अस्पताल को दिया इसे सुनकर पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया था और मेट्रो प्रबन्धन ने स्वयं संज्ञान लेते हुए अपने सामाजिक दायित्व निर्वहन करते हुए सीएचएमओ डॉ केसरी को इसकी सूचना दी थी.

ऐतिहात के तौर पर अपने MD डॉक्टर प्रकाश मिश्रा सहित 25 स्टाफ को क्वॉरेंटाइन भी किया.

“अभी अभी राहत भरी सूचना मिल रही है कि मेट्रो हॉस्पिटल के सभी कर्मचारियों का जिनका कोरोना टेस्ट के लिए स्वाब लिया गया था उनका रिपोर्ट नेगेटिव आ गया है.”

CHMO डाक्टर केसरी ने बताया की यह मरीज टाटानगर में पॉजिटिव पाया गया है लेकिन इसकी ट्रैवल हिस्ट्री और कांटेक्ट हिस्ट्री रायगढ़ में भी खंगाली जा रही है.


अन्य सम्बंधित खबरें