प्रतिबंध लगने के बाद भी भारत में चाइनीज एप्स के लाइट वर्जन अभी भी एक्टिव हैं।
भारत सरकार ने बीते सोमवार को 59 चीनी मोबाइल पर प्रतिबंध लगाया था। इनमें टिक-टॉक, हेलो और यूसी ब्राउजर जैसे एप शामिल हैं। हालांकि, गूगल प्ले-स्टोर पर अब भी बैन किए गए चीनी एप के लाइट वर्जन मौजूद हैं, जिनको लाखों यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। साथ ही इन लाइट वर्जन का इस्तेमाल अभी भी किया जा रहा है। ऐसे में मुमकिन है कि चीन इन लाइट वर्जन के जरिए भारतीय यूजर्स का डाटा चोरी कर सकता है। तो आज हम आपको उन चीनी एप के लाइट वर्जन के बारे में बताएंगे, जो आपको बहुत नुकसान पहुंचा सकते हैं। आइए इन एप पर डालते हैं एक नजर...
BIGO LIVE Lite सरकार ने बीगो लाइव एप समेत 59 चीनी एप पर प्रतिबंध लगाया था। हालांकि, इस एप का लाइट वर्जन बीगो लाइव लाइट अब भी गूगल प्ले-स्टोर पर उपलब्ध है। इस एप को 50 लाख से ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं।
HAGO Lite हागो लाइट बैन हुए हागो एप का लाइट वर्जन है। इस एप को गूगल प्ले-स्टोर पर पांच लाख से ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। इस वर्जन में कई सारे गेम का सपोर्ट दिया गया है, जिसमें लूडो जैसे गेम शामिल हैं। इसके अलावा यूजर्स को इसमें लाइव वॉयस चैट करने की सुविधा दी गई है।
VivaVideo वीडियो एप का लाइट वर्जन वीवा वीडियो लाइट गूगल प्ले-स्टोर पर उपलब्ध है। इस एप को अब तक 50 लाख से ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। इस वर्जन में यूजर्स को फोटो और वीडियो एडिट करने की सुविधा मिलती है।
Likee Lite सरकार ने जिन 59 एप पर प्रतिबंध लगाया है, उनमें लाइक एप भी शामिल है। लेकिन, गूगल प्ले-स्टोर पर इस एप का लाइट वर्जन लाइक लाइट उपलब्ध है। इस एप को अब तक 50 लाख यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। वहीं, इस एप को 3.8 अंक की रेटिंग मिली है।