news-details

अधीक्षक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज, विधवा को शादी का प्रलोभन देकर दैहिक शोषण करने का आरोप

सरायपाली में तहसील कार्यालय में भृत्य पद पर पदस्थ महिला ने शुक्रवार को सिटी कोतवाली पहुंच कर कलेक्ट्रेट कार्यालय में अधीक्षक के पद पर पदस्थ पर दैहिक शोषण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। विधवा महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थ अधीक्षक के खिलाफ भादवि की धारा 376 का मामला दर्ज कर लिया है।

विधवा महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए जानकारी दी है कि वह 2019 में कलेक्ट्रेट कार्यालय महासमुन्द में पदस्थ थी। तब उसकी मुलाकात अधीक्षक से हुई थी, महिला की जान पहचान होने के बाद अधीक्षक ने महिला के विधवा होने की जानकारी होने पर उसे शादी करने और सामाजिक दर्जा देने का आश्वासन देकर दैहिक शोषण करता रहा। महिला ने पुलिस को अपनी रिपोर्ट में आगे जानकारी देते हुए बताया कि जब अधीक्षक पर शादी करने के लिए दबाव बनाया तब मंदिर ले जाकर मांग भरकर उसे अपनी पत्नी स्वीकर कर लिया। महिला के साथ शादी के बाद अधीक्षक ने महिला को उसके घर भेज दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि 19 मार्च को वह महिला अपने परिवारवालों के साथ उक्त अधीक्षक के घर पहुंची और साथ में रहने की बात कही तब शादी से इंकार कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर कलेक्ट्रेट में पदस्थ अधीक्षक के खिलाफ भादवि की धारा 376 का मामला दर्ज कर लिया है।अधीक्षक पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे है। मार्च माह में भी यह मामला थाने तक पहुंचा था लेकिन पुलिस में मामला नहीं दर्ज कराया गया था। लगभग साढ़े तीन माह बाद महिला आज अपने परिजनों के साथ थाना पहुंची। अधीक्षक पर शादी का प्रलोभन देकर दैहिक शोषण करने, मंदिर में शादी करने के बाद भी पत्नी स्वीकारने से इंकार करने की शिकायत करते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया है।




अन्य सम्बंधित खबरें