दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम राजस्थान में बनने जा रहा है। स्टेडियम की क्षमता 75 हजार दर्शकों की होगी ।
राजस्थान में दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनने जा रहा है। इसका डिजाइन भी फाइनल कर लिया गया है। 100 एकड़ में बनने वाले इस स्टेडियम की लागत करीब 350 करोड़ रुपए आएगी। यह जानकारी राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के सचिव महेंद्र शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम की क्षमता 75 हजार दर्शकों की होगी। अहमदाबाद के मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम और ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्टेडियम के बाद यह तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम होगा। मोटेरा की कैपेसिटी 1.10 लाख दर्शकों की है, जबकि मेलबर्न स्टेडियम में 1.02 लाख लोग मैच देख सकते हैं।
आरसीए स्टेडियम के लिए चौंप गांव में 41.47 हेक्टेयर (करीब 100 एकड़) जमीन फाइनल कर ली गई है। इसमें इंडोर गेम्स की सुविधा, कई खेलों के लिए ट्रेनिंग अकादमी, क्लब हाउस, 4 हजार कारों के लिए पार्किंग बनाई जाएगी स्टेडियम में दो अलग से प्रैक्टिस ग्राउंड भी होंगे, जिसमें रणजी मैच कराए जा सकेंगे दर्शकों के लिए दो रेस्टोरेंट, खिलाड़ियों के लिए इंटनेशनल लेवल की 30 प्रैक्टिस नेट और मीडिया के लिए 250 सीटों का प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम अलग से होगा।
कहां से आएंगे 350करोड़ 1. 90करोड़ बीसीसीआई पर बकाया, 2. आरसीए, बीसीसीआई से 100करोड़ ग्रांट मांगेगा 3. 100करोड़ लोन के रूप में लिए जाएंगे 4. 60 करोड़ रुपए स्टेडियम के कॉर्पोरेट बॉक्स बेचकर जुटाएंगे तथा ये होंगी फैसिलिटीज अंतरराष्ट्रीय स्तर का मेन ग्राउंड, दो प्रैक्टिस ग्राउंड, जिसमें रणजी मैच भी हो सकें, वर्ल्ड क्लास क्रिकेट एकेडमी
आरसीए स्टेडियम को दो चरणों में बनाया जाएगा। पहले चरण में 45 हजार दर्शकों की कैपेसिटी होगी, जबकि दूसरे चरण में इसकी कैपेसिटी बढ़ाकर 75 हजार दर्शकों की कर दी जाएगी। काम शुरू होने के बाद 24 महीने में स्टेडियम का पहला फेज पूरा कर लिया जाएगा। आरसीए ने बीसीसीआई को 100 करोड़ रुपए ग्रांट के लिए लेटर भी लिखा है।