टिकटॉक पर प्रतिबंध लगने के बाद अब इंस्टाग्राम भी ला रहा यह फ... - CG Sandesh

टिकटॉक पर प्रतिबंध लगने के बाद अब इंस्टाग्राम भी ला रहा यह फीचर, ऐसे करेगा काम ।

भारत सरकार ने इस सप्ताह की शुरुआत में 59 चाइनीज एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था जिसमें टिकटॉक जैसे भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय एप्स शामिल थे। सरकार के इस कदम के बाद एक-एक करके मेड इन इंडिया एप्स की बाढ़-सी आ गई। चिंगारी, मित्रों जैसे एप्स सामने आए। वहीं जी5 और शेयरचैट जैसी कंपनियों ने अपने एप्स लॉन्च करने की घोषणा की। भारत में चाइनीज एप्स के प्रतिबंध का फायदा विदेशी कंपनियां भी उठाना चाहती हैं।

टिकटॉक पर प्रतिबंध लगने के बाद फोटो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम भी 15 सेकेंड वीडियो वाले एक फीचर की भारत में टेस्टिंग कर रहा है। इस फीचर को इंस्टाग्राम रील्स नाम दिया गया है। इंस्टाग्राम रील्स के जरिए यूजर्स 15 सेकेंड का शॉर्ट वीडियो बना सकेंगे। वीडियो में यूजर्स म्यूजिक, ऑडियो क्लिप एड कर सकेंगे और उसे अपनी स्टोरीज में शेयर कर सकेंगे।

इंस्टाग्राम रील्स का फीचर टिकटॉक जैसा ही है। इंस्टाग्राम ने इस फीचर में म्यूजिक के लिए भारत में सारेगामा के साथ साझेदारी की है। ऐसे में म्यूजिक के साथ कॉपीराइट को लेकर कोई समस्या नहीं होगी। कई यूजर्स को इंस्टाग्राम रील्स का अपडेट मिलना भी शुरू हो गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें