रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन कुछ खास चुनिंदा रिचार्ज प्ला... - CG Sandesh

रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन कुछ खास चुनिंदा रिचार्ज प्लान लेकर आए हैं, मिलेगा रोजाना 2 जीबी डाटा

संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के कारण ज्यादातर लोग अपने घर से ऑफिस का काम कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को कंप्यूटर और लैपटॉप के साथ अच्छे डाटा प्लान की जरूरत है। इसलिए आज हम घर से काम करने वाले लोगों के लिए रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन के कुछ खास चुनिंदा रिचार्ज प्लान लेकर आए हैं, जिनमें उन्हें कॉलिंग की सुविधा के साथ रोजाना दो जीबी डाटा मिलेगा। आइए इन रिचार्ज प्लान पर डालते हैं एक नजर...

जियो का 249 रुपये वाला प्लान यूजर्स को इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। साथ ही कंपनी उपभोक्ताओं को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 1,000 नॉन-जियो मिनट देंगे। इसके अलावा यूजर्स को मुफ्त में जियो के प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन मिली है। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

एयरटेल का 449 रुपये वाला प्लान यूजर्स को इस डाटा प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही उपभोक्ता किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। इसके अलावा यूजर्स को इस पैक में प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन भी मिली है। वहीं, इस पैक की वैधता 56 दिनों की है।

एयरटेल का 349 रुपये वाला प्लान यूजर्स को इस डाटा प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही उपभोक्ता किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। इसके अलावा यूजर्स को इस पैक में प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन भी मिली है। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।

वोडाफोन का 299 रुपये वाला प्लान यूजर्स को इस प्लान में रोजाना 2 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही यूजर्स किसी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स को इस पैक में प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन भी मिली है। वहीं, इस पैक की वैधता 28 दिनों की है।


अन्य सम्बंधित खबरें