भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पहला सोशल मीडिया एप El... - CG Sandesh

भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पहला सोशल मीडिया एप Elyments लॉन्च किया यूजर्स को इस एप में मिला एआर करेक्टर और कलर फिल्टर जैसे फीचर्स का सपोर्ट

उपराष्ट्रति वेंकैया नायडू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत का पहला सोशल मीडिया एप एलिमेंट्स (Elyments) लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस एप में बेहतर फोटोग्राफी के लिए एआर करेक्टर से लेकर इन-बिल्ट फिल्टर्स तक का सपोर्ट मिला है। इसके अलावा इस एप में यूजर्स के डाटा की सुरक्षा के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस एप की खास बात यह है कि यूजर्स की स्पष्ट सहमति के बिना उनका डाटा किसी तीसरी पार्टी को नहीं दिया जाएगा।

वैंकेया नायडू ने ट्वीट करते हुए कहा है कि एलीमेंट्स मोबाइल एप का लोकार्पण करने का सुयोग प्राप्त हुआ। आत्म निर्भरता की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम रखने के लिए, इससे शुभ संयोग नहीं हो सकता है।


अन्य सम्बंधित खबरें