news-details

छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में नई जिला कार्यकारिणी जल्द बनाने के निर्देश

जिले में नया कांग्रेस भवन कार्यकर्ताओं और आमजन के सहयोग से होगा निर्मित            

रायगढ़ जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार ने पदाधिकारियों से एकत्रित एक लाख की राशि सीएम और प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी              

 प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक राजीव भवन में जिलाध्यक्षो व प्रदेश कार्यकारिणी की उपस्तिथि में सम्पन्न हुई। बैठक को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी ने संबोधित किया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्य - कारिणी की कार्यों की तारीफ की।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी ने सभी जिला अध्यक्षों द्वारा निरंतर निर्देशित कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित करने पर बधाई दी और कहा कि जिलाध्यक्ष जल्द से जल्द पुरानी जिले के कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का विस्तार करें साथ ही जिले में बनने वाले कांग्रेस भवन के लिए सभी कार्यकर्ताओं और आम जनता का सहयोग ले।

बैठक के दरमियान कई जिलाध्यक्षो ने अपने विचार साझा किए।बैठक में रायगढ़ जिले कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष अरुन मालाकार ने उमेश नंदकुमार पटेल उच्च शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश में कोरोना संक्रमण से राहत हेतु मुख्यमंत्री सहायता कोष हेतु ₹1लाख रु की राशि का चेक मुख्यमंत्री महोदय को सौंपा।

गौरतलब हो कि प्रदेश प्रभारी द्वारा भी रायगढ़ जिले के अध्यक्ष के कार्यों की तारीफ पूर्व में की जा चुकी है। उक्त बैठक में रायगढ़ जिला ग्रामीण अध्यक्ष अरुण मालाकार एवं शहरी जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला ने शिरकत की तथा रायगढ़ जिले के संगठन के कार्यों से प्रदेश के आला नेताओं को वाकिफ कराया।

उक्त बैठक में विधायक व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ राज्यसभा सदस्य सांसद छाया वर्मा एवं सांसद फूलों देवी नेताम महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, सत्यनारायण शर्मा विधायक, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, मीडिया के प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी जी भी शामिल रहे।




अन्य सम्बंधित खबरें