बंपर डिस्काउंट में खरीदें Motorola One Fusion+ स्मार्टफोन: M... - CG Sandesh

बंपर डिस्काउंट में खरीदें Motorola One Fusion+ स्मार्टफोन: Moto one fusion sale

अगर आप भी मोटोरोला के One Fusion+ स्मार्टफोन को बंपर छुट के साथ खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये आपके लिए शानदार मौका है। दरअसल जानकारी के मुताबिक़ आज यानी 06 जुलाई को फ्लिप्कार्ट पर दोपहर 12 बजे इस फोन की सेल शुरू हो जाएगी। इस फोन पर जबरदस्त ऑफर के साथ ही कैशबैक भी दिया जा रहा है। आइये हम आपको इस सेल में मिलने वाले ऑफर के बारे में बताते हैं।

One Fusion+ पर मिलने वाले ऑफर: Moto one fusion sale

इस सेल में One Fusion+ स्मार्टफोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल को 16,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध करवाया है। अगर इस सेल में कोई एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड ग्राहक इस फोन की खरीदारी करता है, तो उन्हें 5 फीसदी छुट का फायदा मिलेगा। इसके अलावा बैंक के बज क्रेडिट कार्ड से कोई ग्राहक खरीदारी करता है, तो उन्हें 5 फीसदी का कैशबैक मिलेगा। इस फोन को ग्राहक EMI के विकल्प में भी खरीद सकते हैं।

One Fusion+ के फीचर्स

इस स्मार्टफोन में 6.5 inch का FHD प्लस टोटल Vision डिस्प्ले मौजूद है। फोन में क्वालकोम स्नेप ड्रैगन 730G प्रोसेसर मौजूद है। इस स्मार्टफोन में एंड्राइड 10 दिया गया है। फोन में मौजूद इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1टीबी तक बढ़ा सकते हैं। फोन में गूगल असिस्टेंट बटन भी मौजूद है। फोन में पावर देने के लिए 5000एमएएच की बैटरी मौजूद है। ये 15वॉट टर्बो चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करता है।

फोन में फोटो क्लिक करने के लिए क्वाड रियर कैमरा मौजूद है। इसमें प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का मौजूद है। वहीं, दूसरा कैमरा वाइड एंगल सेंसर 8 मेगापिक्सल का मौजूद है। तीसरा कैमरा मैक्रो लेंस 5 मेगापिक्सल और चौथा कैमरा डेप्थ सेंसर 2 मेगापिक्सल का मौजूद है। फोन में सेल्फी क्लिक करने के लिए 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन में सेक्यूरिटी फीचर्स के तौर पर फिं​गरप्रिंट सेंसर है।

ऑफर चेक करने के लिए यहाँ क्लिक करें





अन्य सम्बंधित खबरें