कोहली से पंगा नहीं लेना चाहता ये कंगारू बॉलर, कहा- किसी भी भ... - CG Sandesh

कोहली से पंगा नहीं लेना चाहता ये कंगारू बॉलर, कहा- किसी भी भिड़ंत से बचने की कोशिश करेंगे.

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने कहा कि उनकी टीम भारतीय कप्तान विराट कोहली से बल्लेबाजी के दौरान ‘भिड़ने से बचने’ को तरजीह देगी, क्योंकि ऐसा करने से वह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं. हेजलवुड और उनके साथी तेज गेंदबाज कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम के सामने होंगे, अगर ऑस्ट्रेलिया का आगामी दौरा कार्यक्रम के मुताबिक आयोजित होता है.

हेजलवुड ने कोहली को गेंदबाजी करने के बारे में बात करते हुए स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में कहा, ‘निश्चित रूप से हम किसी भी भिड़ंत से बचने की कोशिश करेंगे. मुझे लगता है कि 2018 में पिछली टेस्ट सीरीज के दौरान यह पूरी तरह से साफ भी हो गया था.’

हेजलवुड के अनुसार जब कोहली टीम के साथ मैदान पर होते हैं तो योजना समान नहीं रहती. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर हमारे खिलाड़ी बल्लेबाजी कर रहे हैं और वह मैदान में हैं तो मामला अलग हो जाता है.’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन जब वह बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो उसे ऐसे ही छोड़ देना चाहिए. उम्मीद करते हैं कि वह थोड़े निराशाजनक मूड में हों और हम इसका फायदा उठा लें.’

ऑस्ट्रेलियाई सीमित ओवर टीम के कप्तान एरॉन फिंच ने हाल ही में कोहली की प्रशंसा की थी. भारतीय टीम चार टेस्ट मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी और इसकी शुरुआत तीन दिसंबर से ब्रिसबेन में पहले टेस्ट से करेगी. टीम को एडिलेड में 11 से 15 दिसंबर तक एक डे नाइट टेस्ट मैच भी खेलना है जिसकी प्रतिबद्धता बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली कर चुके हैं. टीम अगले दो टेस्ट मेलबर्न (26 से 30 दिसंबर) और सिडनी (तीन से सात जनवरी) में खेलेगी.


अन्य सम्बंधित खबरें