कलेक्टर सिंह ने अस्पताल के सभी स्टॉफ को अस्पताल मुख्यालय में... - CG Sandesh

कलेक्टर सिंह ने अस्पताल के सभी स्टॉफ को अस्पताल मुख्यालय में रहने तथा चिकित्सकों को रात्रि के समय अस्पताल में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के दिए शख्त निर्देश...

सारंगढ़ में नर्सों कि लापरवाही से एक शिशु की मौत की खबर की जानकारी से आज सारंगढ़ अंचल में रोष व्याप्त हुवा था। मरीज के परिजन कलेक्टर, स्वास्थ्य मंत्री सही प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल से शिकायत की बात कह रहे थे।

इसी दरम्यान कलेक्टर भीम सिंह ने अपने प्रवास के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चपले का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में ओपीडी तथा प्रसव वार्ड, एमबीएसयू वार्ड एवं जनरल वार्ड का अवलोकन करते हुए इलाज के लिए भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

कलेक्टर सिंह ने अस्पताल के शौचालयों सहित पूरे परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का भी अवलोकन किया। उन्होंने भर्ती मरीजों से उन्हें प्राप्त होने वाले भोजन की जानकारी ली। वार्ड के बेड पर फटी हुई चादरों को बदलने और मरीजों के बेड पर तकिया उपलब्ध कराने और शौचालय सहित पूरे परिसर की नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिये।

कलेक्टर सिंह ने अस्पताल के सभी स्टॉफ को अस्पताल मुख्यालय में रहने तथा चिकित्सकों को रात्रि के समय अस्पताल में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिये, ताकि रात्रि के दौरान अस्पताल आने वाले मरीजों तथा पहले से भर्ती मरीजों को अच्छी चिकित्सा सेवा का लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान एसडीएम खरसिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

क्लेक्टर महोदय को सारंगढ़ सहित विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ऐसे ही औचिक निरीक्षण करने की जरूरत है ताकि सरकारी अस्पताल के मरीजों को कुछ राहत प्राप्त हो सके।

एवं सरकारी डॉक्टरों एवं स्टाफों की गैर जिम्मेदारी थोड़ी कम हो सके।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें