भारत में Poco M2 Pro आज लॉन्च होने जा रहा है इस स्मार्टफोन म... - CG Sandesh

भारत में Poco M2 Pro आज लॉन्च होने जा रहा है इस स्मार्टफोन में चार कैमरे, स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर और छह जीबी रैम के साथ मिलेगा।

स्मार्टफोन मेकर कंपनी (Poco) ने तमाम लीक्स के बाद आखिरकार अपने शानदार डिवाइस एम2 प्रो (Poco M2 Pro) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में चार कैमरे, स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर और छह जीबी रैम का सपोर्ट मिला है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में प्रो-कलर मोड, प्रो-वीडियो मोड और RAW मोड जैसे कैमरा फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, पोको एम2 प्रो स्मार्टफोन ग्रीन, ब्लू, ग्रीनर और दो ब्लैक शेड कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है

Poco M2 Pro की कीमत पोको एम2 प्रो 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत क्रमश: 13,999 रुपये, 14,999 रुपये और 16,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन की बिक्री 14 जुलाई 2020 से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।

Poco M2 Pro की स्पेसिफिकेशन पोको एम2 प्रो में 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल है। साथ ही स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में क्वाल-कॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर मिला है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित एमआईयूआई 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Poco M2 Pro का कैमरा यूजर्स को पोको एम2 प्रो के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो नाइट मोड सपोर्ट करता है।

Poco M2 Pro की कनेक्टिविटी और बैटरी कंपनी ने पोको एम2 प्रो स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से 4जी VoLTE, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके साथ ही यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 33 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी मिली है ।


अन्य सम्बंधित खबरें