दुनिया का पहला सेल्फ सैनिटाइजिंग टॉयलेट ब्रश जो खुद ही सैनिट... - CG Sandesh

दुनिया का पहला सेल्फ सैनिटाइजिंग टॉयलेट ब्रश जो खुद ही सैनिटाइज हो जाएगा, जिसका नाम है Goodpapa..

नाम सुनकर आपको थोड़ा अजीब लग रहा है, लेकिन वास्तव में Goodpapa एक टॉयलेट साफ करने वाले ब्रश का नाम है। Goodpapa एक सेल्फ सैनिटाइजिंग टॉयलेट ब्रश है। यह ब्रश खुद को अल्ट्रा वॉयलेट लाइट के जरिए सैनिटाइज करता है। Goodpapa दुनिया का पहला सेल्फ सैनिटाइजिंग टॉयलेट ब्रश है।

टॉयलेट सीट साफ करने के बाद ब्रश 120 सेकेंड में खुद को सैनिटाइज कर लेता है। कंपनी का दावा है कि इस सैटिनाइजिंग से 99.9 फीसदी तक बैक्टीरिया मारे जाते हैं। इस ब्रश की स्पीड 300 आरपीएम है जिसकी मदद से टॉयलेट आसानी से साफ होता है।

इस ब्रश को ऑन और ऑफ करने के लिए एक बटन दिया गया है। खास बात यह है कि इस ब्रश की बैटरी को बदलने की जरूरत नहीं है। इसे आप चार्ज करके इस्तेमाल कर सकते हैं। एक बार की चार्जिंग में तीन महीने तक के बैकअप का दावा है। इसमें 2000mAh की बैटरी है। इस ब्रश को वाटरप्रूफ के लिए IPX7 की रेटिंग मिली है। Goodpapa टॉयलेट ब्रश फिलहाल Kickstarter पर मौजूद है, हालांकि ग्लोबली उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं है। कोरोना के दौर में यह इनोवेशन वाकई काबिल-ए-तारिफ है।

 



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें