OnePlus Nord स्मार्टफोन को 21 जुलाई के दिन भारत में लॉन्च कि... - CG Sandesh

OnePlus Nord स्मार्टफोन को 21 जुलाई के दिन भारत में लॉन्च किया जाएगा।

दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस (OnePlus) ने अपने शानदार डिवाइस नॉर्ड (OnePlus Nord) की लॉन्चिंग तारीख की घोषणा कर दी है। कंपनी के मुताबिक, वनप्लस नॉर्ड स्मार्टफोन को 21 जुलाई के दिन भारत में लॉन्च किया जाएगा। यूजर्स को इस स्मार्टफोन में शानदार डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और दमदार कैमरे का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स का खुलासा नहीं किया है।

OnePlus Nord का लॉन्चिंग कार्यक्रम कंपनी की मुताबिक, वनप्लस नॉर्ड स्मार्टफोन की लॉन्चिंग गूगल प्ले-स्टोर पर मौजूद OnePlus Nord AR एप के जरिए होगी।

OnePlus Nord की संभावित कीमत सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अगामी वनप्लस नॉर्ड की कीमत 25,000 रुपये से कम रखेगी। वहीं, ग्राहक इस स्मार्टफोन को 499 रुपये में ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया पर जाकर 15 जुलाई से प्री-बुक करा सकते हैं। प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को एक गिफ्ट बॉक्स मिलेगा। इस बॉक्स में कंपनी की ओर से ग्राहकों को मुफ्त में वनप्लस बुलेट्स वायरलेस V1 के साथ एक मोबाइल कवर दिया जाएगा।  

OnePlus Nord की संभावित स्पेसिफिकेशन

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, यूजर्स को वनप्लस नॉर्ड में क्वाल-कॉम स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, डुअल सेल्फी कैमरा और पावरफुल बैटरी का सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की जानकारी अभी तक नहीं मिली है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें