स्कूटी वाहन में लगी आग, महिला नर्स ने गाड़ी से उतरकर बचाई अपन... - CG Sandesh

स्कूटी वाहन में लगी आग, महिला नर्स ने गाड़ी से उतरकर बचाई अपनी जान.

कल बया कसडोल मार्ग चन्द्रपाल डड़सेना महाविद्यालय के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक टीवीएस कंपनी की स्कूटी में अचानक आग लग गई. इससे पहले की कि स्कूटी चालक कुछ समझ पाता अचानक लगी आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया. देखते ही देखते स्कूटी धू-धू कर जलने लगी. चंद मिनटों में आग पूरी स्कूटी में लग गई.

जानकारी के अनुसार महिला अपने कार्य से ग्राम चांदन गांव से पिथौरा आ रही थी,  तभी अचानक ये हादसा हो गया. महिला नर्स का नाम अनुराधा ठाकुर है वह ग्राम चांदन में नर्स के पद पर पदस्त है.

बताया गया कि बया कसडोल मार्ग मे स्कूटी में इस कदर आग लगी कि सब कुछ मिनटों में जल कर खाग हो गया. जिस वक्त आग लगी, स्कूटी में सवार महिला नर्स को सोचने समझने का मौका भी नहीं मिला. स्कूटी चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी से उतरकर अपनी जान बचाई. और वहां से गुजर रहे लोगों ने स्कूटी में लगी आग पर पानी डाल कर आग बुझाई. इस पूरी घटना के चलते रोड पर भीड़ लग गई.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें