लिफ्ट देने के बहाने युवती के साथ किया बलात्कार.. चारों गिरफ्... - CG Sandesh

लिफ्ट देने के बहाने युवती के साथ किया बलात्कार.. चारों गिरफ्तार..! रायगढ़ क्षेत्र की घटना..

रायगढ़ शहर में बलात्कार की एक सनसनीखेज घटना प्रकाश में आई है यहां एक युवती को लिफ्ट देने के बहाने एक युवक उठाकर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। उसके इस काम में उसके तीन दोस्तों ने भी उसका साथ दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है घटना रायगढ़ के जूट मिल चौकी क्षेत्र की है।

07 जुलाई को पुलिस चौकी जुटमिल में युवती आकर बताई कि दिनांक 06 जुलाई के रात्रि करीब 07:30 बजे अपने रिस्तेदार के घर धनागर जाने के लिये कांशीराम चौक के पास लिफ्ट लेने खड़ी थी। जिसे एक अज्ञात व्यक्ति लिफ्ट देकर बायपास रोड़ के पास दुष्कर्म किया तथा तीन अन्य लड़के दुष्कर्म में सहयोग किये।

युवती के रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना दरम्यान आरोपी 1- सत्यप्रकाश एक्का पिता चन्द्रिका एक्का 19 साल, 2- निर्दोश लकडा पिता रामजन लकड़ा 24 साल, 3-पवन एक्का पिता राम एक्का 21 साल एवं 4- सलमोन कूजुर पिता रामकुमार कुजूर सभी ग्राम बनखेता थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ को 8 जुलाई को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि युवती के कथन एवं प्रारंभिक विवेचना में एक आरोपी द्वारा युवती से बलात्कार करने की पुष्टि हुई है अन्य आरोपियों द्वारा अपराध में सहयोग करना पाया गया है। घटना के संबंध में थाना कोतवाली (चौकी जूटमिल) में अप.क्र. 464/2020 धारा 376,376(घ) IPC दर्ज है ।


अन्य सम्बंधित खबरें