Realme Narzo 10A की फ्लैश सेल आज, ग्राहकों को मिलेगा पांच फी... - CG Sandesh

Realme Narzo 10A की फ्लैश सेल आज, ग्राहकों को मिलेगा पांच फीसदी कैशबैक।

अगर आप किफायती स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज (10 जुलाई 2020) रियलमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन Narzo 10A की फ्लैश सेल है। इस स्मार्टफोन की फ्लैश सेल दोपहर 12 बजे से कंपनी की आधिकारिक साइट के साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। इस सेल में नार्जो 10ए स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर शानदार डिस्काउंट से लेकर आकर्षक ऑफर तक मिलेंगे। हालांकि, इस स्मार्टफोन की डिलीवरी सरकार द्वारा तय किए गए कंटेनमेंट जोन में नहीं की जाएगी।

रियलमी नार्जो 10ए स्मार्टफोन को 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। इसके पहले वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये और दूसरे वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर पांच फीसदी का कैशबैक मिलेगा, जबकि एक्सिस बैंक बज से पेमेंट करने पर दस फीसदी का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर के साथ भी खरीदा जा सकता है।

Realme Narzo 10A की स्पेसिफिकेशन इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI दिया गया है। फोन में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा। फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर Helio G70 प्रोसेसर मिलेगा। फोन में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। Realme Narzo 10A का कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला है, दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ के लिए है और तीसरा लें 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसके साथ एआई का भी सपोर्ट है।

Realme Narzo 10A की बैटरी फोन में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0,जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, फिंगरप्रिंट सेंसर और 5000mAh की बैटरी है। इस फोन में रिवर्स चार्जिंग है यानी इसकी मदद से आप दूसरे फोन को भी चार्ज कर सकेंगे। फोन का वजन 195 ग्राम है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें