news-details

आंख में मिर्ची झोंककर 71 लाख 57 हजार की लूट मामले में पुलिस ने किया तीन आरोपियों को गिरफ्तार...2 लुटेरे अभी भी पकड़ से बाहर...!

सूत्रों से पता चला है आंख में मिर्ची झोंककर 71 लाख 57 हजार की लूट मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. वही 2 आरोपी फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है.


जिले में गुरुवार को 71 लाख रुपए लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो आरोपी फरार बताया जा रहा है। आरोपी गुरुवार को राइस मिलर के मुंशी को कट्टा दिखाकर आंखों में लाल मिर्च डालाकर 71 लाख रुपए से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। मामले में शुक्रवार की सुबह पुलिस ने कवर्धा और ग्राम कंझेटा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने ग्राम कंझेटा के दुकान से 40 लाख और कवर्धा में एक आरोपी से 9 लाख रुपए जब्त किए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर जिला पुलिस पूछताछ कर रही है, क्योंकि अभी एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। वही 20 लाख की राशि बरामद नहीं हुआ है।

फिलहाल पुलिस पूर्ण जानकारी नहीं दे रहे लेकिन मामले में एसपी केएल धु्रव ने आज खुलासा करने की बात कही है। घटना के दुर्ग संभाग आईजी विवेकानंद सिन्हा गुरुवार को ही कवर्धा पहुंचे, घटना स्थल का निरीक्षण और पीडि़तों से भी मुलाकात किया। मामले को लेकर पुलिस पर काफी दबाव था जिसके चलते रातभर पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी।

यह रहा घटनाक्रम

गुरुवार सुबह 9 बजे ग्राम नेवारी स्थित राइस मिल के संचालक मुन्ना अग्रवाल-दिलीप अग्रवाल के मुंशी पारस यादव और मनोज कश्यप मोटर साइकिल से ही 71 लाख रुपए की भारी भरकम राशि लेकर कुंडा मार्ग होते ही बिलासपुर जा रहे थे। यह राशि बिलासपुर में एक व्यापारी को देना था। लेकिन इसी दौरान पांडातराई थाना और कुंडा थाना क्षेत्र के मध्य ग्राम जंगलपुर के पास ही बाइक का पीछा करते हुए एक स्कूटी और एक बाइक में एक-एक नकाबपोश युवक देशी कट्टा दिखाकर उन्हें रुकवाया। कर्मचारियों बाइक रोकते ही एक लुटेरे ने दोनों कर्मचारियों के आंखों पर लाल मिर्च पावडर डाल दिया, जिससे वह असहज हो गए। इसी मौके का फायदा उठाते हुए लुटेरों ने नोटों से भरे बैग को कर्मचारियों से लूट लिया। बाइक को गिराकर फरार हो गए। घटना के बाद जैसे-तैसे कर्मचारियों ने खुद को संभाला और अपने मालिक को फोन से घटना की सूचना दी। इस पर राइस मिल संचालक दिलीप अग्रवाल ने पुलिस अधिकारी को घटना की जानकारी दी।





अन्य सम्बंधित खबरें