भारत में अपना नया स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए21एस लॉन्च किया है।
सैमसंग ने पिछले महीने ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए21एस (Samsung Galaxy A21s) लॉन्च किया है। गैलेक्सी ए21 एस को भारत में चार रियर कैमरा सेटअप और 5000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ पेश किया गया है। फोन का लुक काफी हद तक हाल ही में लॉन्च हुए सैमसंग के कई फोन की तरह ही है। इस फोन को सबसे पहले इसी साल मार्च में ब्रिटेन में लॉन्च किया गया था। Samsung Galaxy A21s को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है यह फोन?
भारत में सैमसंग गैलेक्सी ए21एस की शुरुआती कीमत 16,499 रुपये है यानी इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा, वहीं 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 18,499 रुपये है। फोन की बिक्री ब्लैक और व्हाइट कलर वेरियंट में हो रही है। फीचर्स की बात करें तो इस फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित सैमसंग का वनयूआई ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की डिस्प्ले है।
डिजाइन की बात करें तो सैमसंग के अधिकतर फोन की डिजाइन पिछले कुछ महीनों से एक ही जैसी रह रही है। कैमरा सेटअप से लेकर डिजाइन तक में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। फोन का बैक पैनल पर ग्लास का है, हालांकि इस पर खरोंच के कोई निशान नहीं आते है, लेकिन फोन हाथ से फिसलता बहुत है। फोन की बॉडी प्लास्टिक और ग्लास की है। बिल्ड क्वालिटी और फिनिशिंग शानदार है। फोन का लुक बढ़िया है। रियर पैनल पर दिया गया ग्लास धूप शाइन करता है। रियर पैनल पर फ्लैश लाइट के साथ चार लेंस दिए गए हैं।
फोन में बेजल आपको नहीं मिलेगा। Samsung Galaxy A21s में 6.5 इंच की डिस्प्ले है जो कि एचडी प्लस है और यह एक टीएफटी डिस्प्ले है यानी सैमसंग के अधिकतर फोन की तरह इसमें आपको एमोलेड या सुपर एमोलेड डिस्प्ले नहीं मिलने वाली है। बड़ी साइज होने के कारण एक हाथ से इस्तेमाल करने में आपको थोड़ी परेशानी होगी, हालांकि यदि आप पहले से ही बड़ी डिस्प्ले वाला फोन इस्तेमाल कर रहे हैं तो कोई समस्या नहीं होगी। वीडियो स्ट्रीमिंग में डिस्प्ले आपको आनंद देने वाली है। गेमर्स के लिए यह फोन डिस्प्ले के मामले में बढ़िया है। फोन का वजन 192 ग्राम है। ऐसे में इसे एक भारी फोन कहा जाएगा