आधार खो गया है और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी नहीं है तो नया आधार कार्ड कैसे निकलेगा? आइए जानते है कैसे..
भारत सरकार द्वारा जारी आधार कार्ड देश के नागरिकों के लिए सबसे अहम कागजात है। इसकी अहमियत और जरूरत के बारे में शायद ही किसी को बताने की जरूरत है। कई लोग आधार कार्ड को साथ में रखते हैं और कई लोग घर पर रखते हैं। कई बार आधार कार्ड के खो जाने से हम मुसीबत में पड़ जाते हैं, क्योंकि इसके बिना कई काम रुक जाते हैं। आधार कार्ड खो जाने पर उसके साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ती है। तो नया आधार कार्ड कैसे निकलेगा? आइए हम आपको बताते हैं...
सबसे पहला काम यह है कि आप अपने फोन या लैपटॉप के ब्राउजर के जरिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की वेबसाइट https://uidai.gov.in/hi/ पर जाएं। इसके बाद आपके सामने आधार की वेबसाइट हिन्दी में खुलेगी। यदि आप अंग्रेजी वाली वेबसाइट पर जाना चाहते हैं तो https://uidai.gov.in पर जाएं।
इसके बाद आपको बायीं ओर आधार प्राप्त करें वाले सेक्शन में Order Aadhaar Reprint का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें और अपना आधार नंबर, सिक्योरिटी कोड डालें और Request OTP पर बॉक्स पर क्लिक कर दें। अगर आपके पास रजिस्टर मोबाइल नंबर नहीं है तो Do Not Have Registered Mobile Number पर टिक करने के बाद मौजूदा मोबाइल नंबर डालें और सेंड ओटीपी पर क्लिक करें। इसके बाद मोबाइल पर आए ओटीपी को स्क्रीन के दाहिनी तरफ दिख रहे OTP बॉक्स में डालें।
OTP दर्ज करने के बाद Aadhaar Card का प्रिव्यू शो होगा। प्रिव्यू में नाम, जन्म की तारीख और पता आदि जैसी जानकारी दिखाई जाएगी। इसके बाद आपको 50 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या फिर यूपीआई पेमेंट की मदद से भुगतान कर सकते हैं। बस इसके बाद आपके आधार कार्ड में दिए एड्रेस पर आधार कार्ड डाक के जरिए पहुंच जाएगा।