स्मार्टफोन 10 हजार से कम कीमत में शानदार बैटरी के साथ, जानें फीचर्स
आजकल भारत में 10 हजार रुपये के बजट में कई नए स्मार्टफोन आ चुके है. ज्यादातर स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां भी इसी सेगमेंट पर फोकस कर रही है. अगर आपका भी बजट 10 हजार रुपये तक है तो यहां हम आपके लिए कुछ चुनिंदा स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आये हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. Vivo का U10 बजट सेगमेंट में शानदार स्मार्टफोन है. इसमें 3 GB RAM+32 GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा मिलती है, और इस वेरिएंट की कीमत 9,990 रुपये है. इस फोन में 6.35 इंच का HD+ डिस्प्ले लगा है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 13MP + 8MP + 2MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है.परफॉरमेंस के लिए Qualcomm Snapdragon 665 AIE प्रोसेसर दिया है. खास बात यह है 5000 mAh की बैटरी लगी है.
शाओमी का Redmi Note 8 एक बढ़िया स्मार्टफोन है, इसके 4GB+64GB स्टोरेज वर्जन की कीमत 10499 रुपये रखी है. इसमें 6.39 -इंच IPS डिस्प्ले मिलता है. परफॉरमेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 665 प्रोसेसर मौजूद है. पावर के लिए इसमें 4000 mAh की बैटरी लगी है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 48MP + 8MP + 2MP + 2MP कैमरा सेटअप मिलता है, इसकी स्टोरेज को 256 GB तक बढ़ा सकते हैं.
Realme Narzo 10A की कीमत 8,999 रुपये है. इस फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले दी गई है. ये फोन मीडियाटेक हेलियो G70 प्रोसेसर पर बेस्ड है. फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है. इस स्मार्टफोन में 12MP + 2MP + 2MP का रियर और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
Samsung Galaxy M01 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोससर दिया गया है. वहीं ये फोन 4000mAh की बैटरी से लैस है. साथ ही इसमें 13 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. सैमसंग के इस फोन की कीमत 8,999 तय की गई है.
Nokia 5.1 Plus में 5.84 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले नॉच के साथ दिया गया है. इस फोन के रियर पैनल पर 13 मेगापिक्सल प्राइमरी और 5 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर वाला लेंस दिया गया है. नोकिया के इस फोन में भी 3060mAh की बैटरी दी गई है. ये फोन आप 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं.
Asus Zenfone Max M2 इस फोन में 6.26 इंच का एचडी डिस्प्ले दी गई है. इसमें रियर पैनल पर 13 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल ड्यूल कैमरा के अलावा 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इस फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है. इस फोन की शुरुआती कीमत 7,499 रुपये रखी गई है.
Tecno Spark 5 की कीमत 7999 रुपये है. इस में 6.6 इंच का डिस्प्ले लगा है. परफॉरमेंस के लिए इसमें Quad-Core 2.0 GHz CPU मीडियाटेक हीलियो A22 चिपसेट लगा है. इसमें 5000 mAh की बैटरी दी गई है. यह फोन 2GB रैम और 32 GB इंटरनल स्टोरेज के साथ उपलब्ध है. माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256GB तक बढ़ाई जा सकती है.
Infinix Hot 8 इस फोन के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है. इसमें 6.52 इंच के एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है. जबकि परफॉरमेंस में इसमें मीडियाटेक हीलियो P22 प्रोसेसर दिया है. पावर के लिए इसमें 5000 mAh की दमदार बैटरी दी गई है. परफॉरमेंस के मामले में Infinix Hot 8 एक अच्छा फोन माना जाता है.