कोरोना काल में भारत के टॉप शूटर मनु भाकर एक बार फिर शूटिंग र... - CG Sandesh

कोरोना काल में भारत के टॉप शूटर मनु भाकर एक बार फिर शूटिंग रेंज में वापस लौट आईं हैं.

भारत के टॉप शूटर मनु भाकर कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच एक बार फिर शूटिंग रेंज में वापस लौट आईं हैं. मनु ने आज दिल्ली के करनी सिंह शूटिंग रेंज में अभ्यास शुरू किया. 18 साल की मनु ने 25 मीटर एयर पिस्टल से दोबारा प्रैक्टिस की शुरुआत की.

आपको बता देते है कि मनु भाकर सिर्फ 18 साल की उम्र में ही देश के लिए वर्ल्ड कप शूटिंग में अब तक 8 गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं. इसके अलावा मनु कामनवेल्थ गेम्स और एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक विजेता हैं.

मनु को मिल चुका है ओलिंपिक खेलों का एंट्री टिकट मनु को टोक्यो में होने वाले ओलिंपिक खेलों का एंट्री टिकट पहले ही मिल चुका है. अब वो इसकी तैयारियों में भी लग गई हैं. हालांकि, कोरोना की वजह से लगभग तीन महीनों वह अभ्यास नहीं कर सकीं. हालांकि, इस महामारी के कारण ओलंपिक को भी अगले साल तक के लिेए टाल दिया गया है. लॉकडाउन के दौरान मनु घरल पर ही अभ्यास कर रहीं थीं.

पिछले महीने 18 साल की मनु भाकर ट्रैक्टर चलाते और घुड़सवारी करते दिखीं थीं. दरअसल, कोरोना के कारण खेल पर लगे ब्रेक के कारण मनु हरियाणा के झज्जर जिले में अपने गांव गोरिया में ट्रेनिंग करने में जुटी थीं. इस दौरान फिट रहने के लिए वह अक्सर घुड़सवारी और योग करती नज़र आती थीं. मनु ने कहा था, ‘महामारी को शुरू हुए काफी समय हो चुका है. मैं पेंटिंग करने के अलावा घुड़सवारी कर रही हूं और खेतों में ट्रैक्टर भी चला रही हूं.’


अन्य सम्बंधित खबरें