Airtel के धमाकेदार प्लान से उपभोक्ताओं को डाटा और असीमित कॉल... - CG Sandesh

Airtel के धमाकेदार प्लान से उपभोक्ताओं को डाटा और असीमित कॉलिंग की सुविधा मिलेगी

वैसे तो टेलीकॉम बाजार में एयरटेल (Airtel) के कई सारे रिचार्ज प्लान मौजूद हैं। इनमें उपभोक्ताओं को उम्मीद के मुताबिक डाटा और असीमित कॉलिंग की सुविधा मिल रही है। लेकिन आज हम आपको इस कंपनी के वन एयरटेल प्लान के बारे में बताएंगे, जिनमें आपको एक ही में पोस्टपेड, डीटीएच और ब्रॉडबैंड की सुविधा मिलेगी। तो आइए इन रिचार्ज प्लान पर डालते हैं नजर...

वन एयरटेल का 899 रुपये वाला प्लान- वन एयरटेल सीरीज का यह प्लान सबसे सस्ता है। इस पैक में आप अपने साथ किसी एक यूजर को जोड़ सकते हैं। इसमें आप दोनों को 75 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही 350 रुपये का डीटीएच पैक दिया जाएगा। अन्य बेनेफिट की बात करें तो कंपनी आपको ओटीटी एप्स की सब्सक्रिप्शन भी देगी।

वन एयरटेल का 1,399 रुपये वाला प्लान- इस प्लान में आप किसी एक यूजर को जोड़ सकते हैं। इसमें आप दोनों यूजर्स को 150-150 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इस पैक में 350 रुपये का डीटीएच पैक और एक्सट्रीम बॉक्स दिया जाएगा।

वन एयरटेल का 1,499 रुपये वाला प्लान- इस प्लान में उपभोक्ताओं को पोस्टपेड प्लान के साथ फाइबर प्लस लैंडलाइन का कनेक्शन मिलेगा। हालांकि, इस पैक में डीटीएच की सुविधा नहीं दी जाएगी। अन्य बेनेफिट की बात करें तो कंपनी यूजर्स को 75 जीबी डाटा, अनिलिमिटेड कॉलिंग के साथ 200 एमबीपीएस की स्पीड से 300 जीबी डाटा देगी।

वन एयरटेल का 1,999 रुपये वाला प्लान- वन एयरटेल सीरीज का यह प्लान सबसे महंगा है। इस प्लान में आप तीन अन्य यूजर को जोड़ सकते हैं। आपको इस प्लान में पोस्टपेड प्लान, डीटीएच सर्विस, फाइबर प्लस लैंडलाइन कनेक्शन समेत 75 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा आपको एक्सट्रीम बॉक्स के साथ 200 एमबीपीएस की स्पीड से 300 जीबी डाटा भी दिया जाएगा।


अन्य सम्बंधित खबरें