ग्राम कटंगतराई फारेस्ट नाका के पास अवैध रूप से गंजा परिवहन क... - CG Sandesh

ग्राम कटंगतराई फारेस्ट नाका के पास अवैध रूप से गंजा परिवहन करते पकडाया.

पुलिस अधीक्षक महोदय महासमुंद एवं  अति. पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर, अनुविभागीय अधिकारी पुपलेश पात्रे अनुभाग पिथौरा जिला महासमुंद के निर्देशिन में सांकरा पुलिस नें  अवैध गंजा जप्त किया है.  

पुलिस ने बताया कि मूखबिर की सूचना पर उड़ीसा से ढोढरकसा कटंगतराई होते भगतदेवरी की ओर आ रही मो .सा.पैसन प्रो क्रमांक CG 06 P 3820 को ग्राम कटंगतराई फारेस्ट नाका के पास नाकाबंदी कर रोककर चेक किया. जिसमे आरोपी अजय राणा   पिता सुरेश राणा उम्र22 साल निवासी हर्राटार थाना झारबंद जिला बरगढ़ ओडिसा के कब्जें से अवैध मादक पदार्थ गांजा 05 किलो कीमती 25,000/- रूपये व घटना में प्रयुक्त वाहन पल्सर क्रमांक CG 06 P3820   कीमती 25,000/- रूपये नगदी रकम 1000 रुपये एवं मोबाइल सैमसंग J7 मैक्स कीमती 2000 जुमला 53000 रुपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 20(ख) NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही किया है. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा है.

यह संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी परि. उप पुलिस अधीक्षक सुश्री अपूर्वा सिंह क्षत्रिय व थाना स्टाफ सांकरा द्वारा की गई है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें