news-details

दो भारतीय समेत इन क्रिकेटर्स ने बदला अपना धर्म

क्रिकेट के खेल में खिलाड़ी को उसकी मेहनत, तकनीक और उसके प्रदर्शन के आधार पर परखा जाता है। ऐसा कम ही होता है कि उसके धर्म या उसके समुदाय पर कोई विशेष चर्चा हो, लेकिन जब कोई बड़ा या चर्चित खिलाड़ी इससे जुड़ा कोई कदम उठाता है तो उसकी हर तरफ चर्चा होती है। हम यहां बात कर रहे हैं ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने अचानक से अपना धर्म बदल दिया और रातोंरात चर्चा का विषय बन गए।

1. मोहम्मद यूसुफ: पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ का जन्म एक ईसाई परिवार में हुआ था। उनका नाम भी युसूफ योहाना था और पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम से जुड़ते वक्त वे बतौर ईसाई जुड़े थे। लेकिन फिर साल 2005 में युसूफ अपने साथी खिलाड़ी सईद अनवर से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया और यूसुफ योहाना से बन गए मोहम्मद यूसुफ। 2. सूरज रणदीव: श्रीलंकाई क्रिकेटर सूरज रणदीव की, इनका जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ और शुरू में इनका नाम मोहम्मद मार्शुक मोहम्मद सूरज था। लेकिन बाद में इन्होने इस्लाम छोड़कर बौद्ध धर्म अपना लिया। इसके बाद इन्होने साल 2010 में अपना नाम भी बदलकर सूरज रणदीव कर लिया।

3. तिलकरत्ने दिलशान: श्रीलंका के तूफानी बल्लेबाज रहे तिलकरत्ने दिलशान का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था लेकिन 16 साल की उम्र में उन्होंने इस्लाम छोड़कर बौद्ध धर्म अपना लिया था। हालांकि इस वक्त उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना शुरू नहीं किया था। बौद्ध धर्म अपनाने से पहले उनका नाम तुवान मुहम्मद दिलशान था। 4. वेन पार्नेल: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज वेन पार्नेल का नाम भी शामिल है। वेन ने इस्लाम धर्म अपना लिया धर्म बदलने के बाद उन्होंने अपना नाम वालिद रखा हालांकि वे इसके बाद भी वेन पार्नेल के नाम से ही जाने गए।

5. महमूदुल हसन: बांग्लादेश के 29 वर्षीय क्रिकेटर महमूदुल हसन ने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया था। अचानक महमूदुल हसन से अपना नाम बदलकर विकास रंजन दास रख लिया और हैरानी की बात यह कि इसके बाद वे कभी क्रिकेट खेलते नहीं दिखे। 6. विनोद कांबली: महाराष्ट्र के पुणे में हिंदू परिवार में जन्मे विनोद कांबली एक शानदार क्रिकेटर रहे। उन्होंने 1998 में एक ईसाई लड़की से शादी की, हालांकि उनका तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने एक और ईसाई लड़की से ही शादी की और फिर अपना धर्म भी बदल दिया और खुद भी ईसाई बन गए। 7. एजी कृपाल सिंह:सिख परिवार में जन्मे कृपाल सिंह ने शादी के लिए ईसाई धर्म अपना लिया था। नाम भी बदलकर अर्नाल्ड जॉर्ज रख लिया। इसके साथ ही उन्होंने पगड़ी पहननी भी बंद कर दी और दाढ़ी भी हटा दी।




अन्य सम्बंधित खबरें