news-details

मानव जन कल्याण संस्थान छत्तीसगढ़ के प्रदेश व जिला कार्यकारिणी का विस्तार..

नरेंद्र बोरे कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एंव महासमुन्द जिला अध्यक्ष सुरेश डड़सेना हुए मनोनीत..

पिथौरा:- मानव जन कल्याण संस्थान छत्तीसगढ़ एक पंजीकृत संस्था है।जो 2014 से रजिस्टर्ड है।जन कल्याणकारी कार्यों के साथ साथ जनसेवा की भावना से प्रेरित होकर कार्य करने वाले इस संस्था को पूरे प्रदेश में सक्रियता के साथ खड़े करने के विषय पर गत दिवस संस्थान के प्रबंध कार्यकारिणी की संक्षिप्त बैठक कोरोना कोविड 19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए अरोमा अस्पताल कार्यालय झलप में रखी गयी थी।

जिसमे संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष श्री डॉ विजय चतुर्वेदी जी के अध्यक्षता में इस विषय पर विस्तृत चर्चा की गई ।बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि मानव जन कल्याण संस्थान के उद्देश्यों को जन जन तक पहुंचाते हुए अधिक से अधिक लोगों को सेवा कार्य के प्रति प्रेरित किया जाए।तथा सर्व जाति धर्म सम्प्रदाय राजनीति की भावनाओ से ऊपर उठकर जन हित मे क्या किया जा सकता है इस पर भी उपस्थित सदस्यों ने अपनी बात रखी।जन सेवा ही प्रभु सेवा है कि भावनाओ को चरितार्थ करने पूरे प्रदेश में जिला ,विकासखण्ड ,ग्राम इकाई तक स्वप्रेरणा से कार्य करने वाले लोगों युवाओं ,मातृशक्ति को जोड़ने व सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय भी लिया गया।

संगठनात्मक विस्तार करते हुए संस्थान के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष की अनुशंसा से उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से समाज सेवा में विशेष रुचि रखने वाले पेशे से शिक्षक श्री नरेंद्र बोरे को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ,श्री तरुण ब्यवहार को प्रदेश उपाध्यक्ष,श्री विजय धृतलहरे को प्रदेश महासचिव,श्री विजय मिर्चे को प्रदेश प्रवक्ता,श्री कैलाश कैलाश चौधरी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,आत्मा राम मार्कण्डेय प्रदेश कार्य.सदस्य,श्री सुरेश डड़सेना को महासमुन्द जिला के जिलाध्यक्ष मनोनीत किये गए।शेष पदों पर भी अगली बैठक में चर्चा कर मनोनीत किये जाने हेतु निर्णय लिए गए ।उक्ताशय की जानकारी मीडिया प्रभारी लोकनाथ खूंटे ने दी है।





अन्य सम्बंधित खबरें