सही खबर लिखना अपराध तो फिर पत्रकारिता कैसे करे?....हेमन्त शर... - CG Sandesh

सही खबर लिखना अपराध तो फिर पत्रकारिता कैसे करे?....हेमन्त शर्मा-राजधानी रायपुर में थाना प्रभारी के खिलाफ उन्ही के थाने में शिकायत हुई दर्ज....

कल एक खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई कि पत्रकार हेमंत शर्मा जो कि एक न्यूज़ पोर्टल में रिपोर्टर है उनके खिलाफ खम्हारडीह थाने में कुछ युवतियों ने शिकायत की है कि पत्रकार ने गलत न्यूज़ चलाकर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया है ।

जिस युवती ने यह आरोप लगाया था और थाने में आवेदन दिया था उस युवती को ही 151 के तहत एक दिन पूर्व पुलिस ने ही आरोपी बनाया था । और उसी के आवेदन को स्वीकार कर थाना खम्हारडीह की थाना प्रभारी ममता शर्मा अली ने 155 के तहत शिकायतकर्ता युवती को कोर्ट जाने का आदेश दे दिया ।वही युवती का पति दुबई से रायपुर के मीडिया ले लोगो को धमकी भी दे रहा है।

शिकायतकर्ता युवती ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मुझे टीआई मैडम ममता शर्मा अली ने कहा था कि पत्रकार हेमन्त शर्मा के खिलाफ शिकायत करो उसके बाद मैंने शिकायत की है । अब ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर टीआई ने ही जो युवती आरोपी है (एक दिन पूर्व के केस में) उसे ही कैसे पत्रकार के खिलाफ शिकायत करने कहा…?

जब इस मामले पर आज पत्रकारों की टीम खम्हारडीह थाना प्रभारी से मुलाकात करने गयी तो टीआई ममता शर्मा अली ने कहा मुझे जो करना था मैंने कर लिया आपको जो करना है जहाँ शिकायत करना है आप कर लो । इसके बाद पीड़ित पत्रकार और अन्य पत्रकारों ने राज्य के गृहमंत्री और जिले के एसएसपी से मुलाकात की । गृहमंत्री ने कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो गलत है ऐसा व्यवहार टीआई को नही करना था ।

वही जिले के एसएसपी अजय यादव ने कहा कि टीआई का व्यवहार सही नही है मैं संज्ञान में लेता हूं और जांच करवाता हु की टीआई ने क्या सही में कहा कि पत्रकार हेमंत शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की जाए । बहरहाल पत्रकार हेमंत शर्मा ने कहा कि जबरन उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है मैं इस घटना से आहत हु । मैं पत्रकारिता में MJMC की पढ़ाई कर रहा हूँ  । मेरी छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए ।


अन्य सम्बंधित खबरें