52 पत्ती तास से जुआ खेलते 6 पकड़े गए. - CG Sandesh

52 पत्ती तास से जुआ खेलते 6 पकड़े गए.

पिथौरा पुलिस ने सिंग ढाबा ग्राम टेका के बाजू में टेलर दुकान के सामने 52 पत्ती तास से हार जीत का दाव लगाते 6 व्यक्तियों को पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सुचना पर आरोपियों को घेराबंदी कर रंगे हाथ पकड़ कर कारवाई किया गया. जिनका नाम पूछने पर अपना नाम राकेश भोई पिता दुर्योधन भोई ग्राम मेंमरा, दीपक चौबे पिता सूरज चौबे ग्राम टेका, रोहित कुमार साहू पिता कुंज राम साहू, संतोष पटेल पिता सीताराम पटेल, गणेश भोई पिता मोहित राम भाई, मनोज अग्रवाल पिता सुरेश अग्रवाल बताया. पुलिस ने आरोपियों से 52 पत्ती एवं 21,190 रुपया नगद जप्त कर धारा 188, 269, 270 महामारी 3 एवं जुआ एक्ट 13 की कार्रवाई किया जिन्हें आज न्यायालय में पेश किया गया.

उपरोक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रफुल्ल कुमार ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभूरकर के निर्देशन पर अनुविभागीयअधिकारी पुपलेश कुमार के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी एन.के.स्वर्णकार एवं हमराह स्टाफ प्रधान आरक्षक, कुबेर जयसवाल, मुकेश पटनायक, आरक्षक जुनैद खान, नीलम मिश्रा व चेतन ठाकुर के द्वारा किया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें