ट्रैवल हिस्ट्री छिपाकर शहरवासियों को कोरोना के संकट में डालन... - CG Sandesh

ट्रैवल हिस्ट्री छिपाकर शहरवासियों को कोरोना के संकट में डालने वाले उद्योगपति हरविलास अग्रवाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

रायगढ़ शहर की कोरोना रहित शांत फिजा में अचानक कोरोना वायरस को साथ लेकर हैदराबाद से वापस आए शहर के फ्रेण्डस कालोनी में रहने वाले उद्योगपति व उसके परिवार की लापरवाही का खामियाजा आज शहर को भुगतना पड़ रहा है। इस परिवार के कारण आज पूरे शहर में कोरोना धीरे धीरे धीरे फैल रहा है।

आपको बता दें कि कोतरा थाना अंतर्गत भगवानपुर क्षेत्र के फ्रेण्डस कालोनी निवासी उद्योगपति हरविलास अग्रवाल अपने परिवार के कुल 18 व्यक्ति के साथ हैदराबाद शादी में गये थे जो दिनांक 16/06/2020 को वापस लौटे। हरविलास अग्रवाल और उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने अपने वापस आने की सूचना शासन, प्रशासन को नहीं दिया गया। कोरोना से संक्रिमत होते हुए ये लोग पयरे शहर में घूमे हैं और कई लोगों के सम्पर्क में आये हैं।

बात यही समाप्त नहीं हुई यही उद्योगपति हरविलास अग्रवाल क्वॉरेंटाईन के दौरान अपनी ट्रैवल्स हिस्ट्री छिपाकर जानबूझकर जिले के कोविड टीम को गुमराह कर रहे थे और इसी बीच हरविलास अग्रवाल के परिवार के दो सदस्यों का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया और कोतरारोड पुलिस द्वारा दिनांक 26.06.2020 को हरविलास अग्रवाल व उसके परिवार के सदस्यों पर अप.क्र. 155/2020 धारा 188,269,270 IPC पंजीबद्ध किया गया। अपराध दर्ज होने के बाद भी उद्योगपति हरविलास अग्रवाल व उसका परिवार पुलिस व प्रशासन को सहयोग नहीं कर रहे थे और अपने ऊपर हुए कानूनी कार्यवाही को दबाने के लिए बड़े बड़े लोगों से अधिकारियों को फोन कराता था।।

हैदराबाद शादी में शामिल हुये हरविलास अग्रवाल के परिवार के करीब दर्जन से अधिक लोग कोरोना पॉजिटव पाये गये । उनकी लापरवाही का नतीजा यह निकला कि उनकी मुनीम की लड़की और DPM जिला कार्यक्रम अधिकारी की एक डॉक्टर और उसका ड्रायवर भी कोरोना पॉजिटव पाया गया। कोतरारोड़ पुलिस द्वारा विवेचना दरम्यान CMHO के डॉक्टर राकेश वर्मा, कर्मचारी निर्मल साहू, तुकेश्वर साहू से पूछताछ किया गया जिन्होने भी हरविलास अग्रवाल को मामले को दबाने का हरसंभव प्रयास किया बताये है

जिले में कोविड नियमों के उल्लंघन पर 77 अपराध अब तक पंजीबद्ध किए जा चुके हैं जिनमें कई इसी तरह के कोविड गाइडलाइन्स के उल्लंघन के प्रकरणों में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । इस मामले में दिनांक 27.02.2020 को आरोपी हरविलास अग्रवाल पिता बी. टी. अग्रवाल उम्र 54 वर्ष फ्रेण्डस कालोनी कोतरारोड़ को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मामले के अन्य आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जावेगी ।


अन्य सम्बंधित खबरें