बिना नंबर की मोटरसायकल में अवैध गांजा परिवहन करते हुए पकड़ाया... - CG Sandesh

बिना नंबर की मोटरसायकल में अवैध गांजा परिवहन करते हुए पकड़ाया आरोपी.

प्रुफुल्ल कुमार ठाकुर पुलिस अधीक्षक महासमुंद के आदेशानुसार एवं मेघा टेम्बुलकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देशानुसार एवं विकास पाटले SDOP सरायपाली एवं थाना प्रभारी बसना वीणा यादव के मार्गदर्शन में स्टाफ द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ, सट्टा पर सतत निगरानी रखी जा रही है. एवं सतत् कार्यवाही किया जा रहा है.

27 जुलाई को मुखबीर की सुचना पर बसना पुलिस ने  आरोपी जागीर अली पिता कासिम अली उम्र 46 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 7 झिलमिला थाना सरायपाली जिला महासमुंद के द्वारा अवैध गांजा मोटर सायकल बिना नंबर में परिवहन करने पर पकड़ा गया.

जिसके कब्जे से 04 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमती 20000/- व इस्तेमाल मोटरसाइकिल कीमती 15000/- कुल जुमला 35000 रुपए को जप्त कर धारा 20 (ख) नार. एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया. आरोपी को जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है.

उपरोक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक शिव प्रसाद तथा आरक्षक पांचू बघेल, दाशरथि साहू, रफीक राजवानी,ललित यादव, त्रिनाथ प्रधान का विशेष योगदान रहा.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें