ग्रीन पंचायत सपोस ने शुरुवात की नई पहल.लाउडस्पीकर के माध्यम ... - CG Sandesh

ग्रीन पंचायत सपोस ने शुरुवात की नई पहल.लाउडस्पीकर के माध्यम से होगा स्कूली बच्चों की पढ़ाई।

एक ओर देश कोरोना कोविड 19 वैश्विक महामारी की संकट से जूझ रही है।वही दूसरी ओर अर्थब्यवस्था ,स्वास्थ और शिक्षा पर इसका विपरीत असर भी पड़ रहा है।इसको पटरी पर लाने के लिए राज्य सरकारें अपने स्तर पर प्रयास भी कर रही है।महासमुन्द जिले के पिथौरा विकासखण्ड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सपोस ,जिसे ग्रीन पंचायत सपोस के नाम से जाना जाता है वह आज किसी के परिचय का मोहताज नही।

वर्तमान समय अनुकूल नही होने से स्कूल नही खुल पाने के कारण बच्चों की शिक्षा बहुत प्रभावित हो रही है। ग्रीन पंचायत सपोस गबोद में लगे लाउडस्पीकर केमाध्यम से शिक्षकों के द्वारा बच्चों को अपने अपने सुविधानुसार मास्क के साथ सोशल डिस्टेंस के नियमो को पालन करवाते हुए जनप्रतिनिधियों की पहल पर विकासखण्ड श्रोत समन्यवयक एफ.ए.नन्द ,सरपंच प्रतिनिधि किशोर चंद बघेल ,संकुल समन्वयक खिरेश्वर प्रधान एंव शिक्षकों की उपस्थिति में इस पहल की शुरुवात की गई।


विकासखण्ड श्रोत समन्वयक  एफ ए नन्द ने सभी शिक्षकों ,पलकों व ग्रामीण जनों से अपील करते हुए कहा है कि इस पहल को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें,ताकि बच्चों का बौद्धिक व शैक्षणिक स्तर बना रहे।इस अवसर पर सपोस गबोद विद्यालय के प्रधान पाठक श्री रविशंकर बंजारा, तरुवर कोसरिया ,नरेंद्र बोरे उपस्थित थे।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें